Delhi NCR Tesla Showroom
    Photo Source - Google

    Delhi NCR Tesla Showroom: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला अपनी भारतीय यात्रा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुंबई में अपना पहला अनुभव केंद्र खोलने के बाद, अब कंपनी दिल्ली के एरोसिटी में अपना दूसरा डीलरशिप स्थापित कर रही है। यह खबर उन हजारों भारतीयों के लिए खुशी की बात है, जो टेस्ला की शानदार इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहे थे।

    एरोसिटी में तैयार हो रहा टेस्ला का नया घर-

    टेस्ला ने अपने दूसरे डीलरशिप के लिए दिल्ली के एरोसिटी का चुनाव किया है, जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बिलकुल नजदीक स्थित है। यह रणनीतिक स्थान कंपनी की समझदारी को दर्शाता है, क्योंकि यहां से दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के संभावित खरीदारों को आसानी से सेवा मिल सकेगी। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों से पता चल रहा है, कि इस डीलरशिप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आने वाले महीनों में यह काम करना शुरू कर देगा।

    एरोसिटी का यह इलाका व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है और यहां कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय हैं। इस जगह का चुनाव टेस्ला की व्यापारिक सूझबूझ को दिखाता है, क्योंकि यहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। हवाई अड्डे की नजदीकी के कारण अंतर्राष्ट्रीय यात्री भी इस शोरूम को आसानी से देख सकेंगे।

    मुंबई की सफलता के बाद दिल्ली का नंबर-

    टेस्ला ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपना पहला डीलरशिप खोला था। इस पहले केंद्र से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने दिल्ली में विस्तार का फैसला लिया है। मुंबई का शोरूम खुलते ही काफी लोकप्रिय हो गया था और वहां रोजाना सैकड़ों लोग टेस्ला की कारों को देखने आते हैं। यह विस्तार टेस्ला के भारतीय बाजार में गंभीरता को दर्शाता है। कंपनी का मानना है, कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और यहां के लोग पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को अपनाने के लिए तैयार हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के कारण भी लोग इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं।

    मॉडल वाई से शुरुआत, कीमत 59.89 लाख रुपये-

    टेस्ला ने भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय कार मॉडल वाई के साथ शुरुआत की है। इस कार की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये है, जो मुंबई में एक्स-शोरूम दर है। यह कार दो वेरिएंट में उपलब्ध है – RWD और लॉन्ग रेंज RWD। लंबी दूरी वाले वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये है।

    हालांकि यह कीमत आम भारतीय के लिए काफी महंगी लग सकती है, लेकिन लक्जरी कार सेगमेंट में यह उचित मानी जा रही है। टेस्ला की कारें केवल परिवहन का साधन नहीं हैं, बल्कि तकनीक का एक नमूना हैं, जो भविष्य की झलक दिखाता है। कंपनी को उम्मीद है, कि समय के साथ स्थानीय उत्पादन शुरू होने पर कीमतें और भी कम हो जाएंगी।

    ये भी पढ़ें- TVS NTorq 125 का नया Captain America एडिशन लॉन्च, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

    मॉडल वाई की खासियतें-

    टेस्ला मॉडल वाई एक ऐसी कार है, जो आपको भविष्य में ले जाने का एहसास दिलाती है। इसमें टेस्का की पारंपरिक सादगी नजर आती है, जो मॉडल 3 पर आधारित है, लेकिन इसकी ऊंचाई अधिक है। कार में पैनोरामिक सनरुफ है, जो बेहद आकर्षक लगती है। इसका खेल-कूप जैसा आकार इसे स्पोर्टी लुक देता है।

    बाहरी डिजाइन की बात करें, तो इसमें फ्लश डोर हैंडल हैं, पतली हेडलाइट्स हैं और हवा की गतिशीलता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। RWD वर्जन में 60 kWh और 75 kWh बैटरी के विकल्प हैं। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर है जो लगभग 295 अश्वशक्ति पैदा करती है। 60 kWh बैटरी के साथ यह 500 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि लंबी दूरी वाला वर्जन 622 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है। सुपरचार्जिंग की सुविधा से 15 मिनट में 238 से 267 किलोमीटर तक चलने की क्षमता मिल जाती है।

    ये भी पढ़ें- Tata Yodha को बना दिया चलता-फिरता घर, शख्स की क्रिएटिविटी देख हर कोई हैरान