Royal Enfield Guerrilla 450 Apex
    Photo Source - Google

    Royal Enfield Guerrilla 450 Apex: भारतीय बाइक मार्केट में एक बार फिर हलचल मच गई है, क्योंकि Royal Enfield ने अपनी नई 2026 Guerrilla 450 लॉन्च कर दी है। यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है, जो शहर की सड़कों पर एक दमदार और स्पोर्टी राइड का अनुभव चाहते हैं। Neo-retro roadster सेगमेंट में यह बाइक अब और ज्यादा aggressive styling और modern features के साथ आई है, जो इसे अपने मुकाबले में खड़ा करती है।

    लुक और फील दोनों में अपग्रेड-

    नई Guerrilla 450 में कुछ subtle लेकिन impactful बदलाव किए गए हैं। इसमें नए रंग विकल्प दिए गए हैं, जिससे यह बाइक और ज्यादा आकर्षक बन गई है। इसके अलावा कंपनी ने एक नया Apex वेरिएंट भी पेश किया है, जो ज्यादा स्पोर्टी और प्रिमियम देता है।

    Apex वेरिएंट स्पोर्टी अंदाज में नया ट्विस्ट-

    Guerrilla 450 का Apex वेरिएंट Red, Black और Green जैसे बोल्ड रंगों में आता है। इसमें removable pillion seat, headlight cowl, rim tapes और bar-end mirrors जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है, कि इसमें नए aluminium handlebars लगाए गए हैं, जो नीचे की ओर सेट हैं और राइडर को एक forward-leaning sporty posture देते हैं। यह फीचर खासकर युवाओं को काफी पसंद आने वाला है।

    दमदार टायर और बेहतर ग्रिप-

    इस बाइक में 17-इंच के premium Vredestein Centuro ST tyres दिए गए हैं, जो खासतौर पर Guerrilla 450 के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये टायर सेगमेंट में सबसे चौड़े और ज्यादा ग्रीर देने वाले माने जा रहे हैं। हाई-स्पीड पर स्टेबिलिटी और कॉर्नरिंग में कॉन्फिडेंस देने के लिए ये काफी अहम भूमिका निभाते हैं।

    इंजन और परफॉर्मेंस-

    Guerrilla 450 में वही 452cc का single-cylinder, liquid-cooled इंजन मिलता है, जो 40 hp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-speed gearbox और slipper clutch भी दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद और कंट्रोल बेहतर हो जाता है। यह बाइक city rides और highway cruising दोनों के लिए परफेक्ट मानी जा रही है।

    फीचर्स में टेक्नोलॉजी का तड़का-

    बाइक में 4-इंच TFT display, smartphone connectivity, Google powered navigation और USB Type-C charging port जैसे modern features दिए गए हैं। साथ ही इसमें Street और Sport जैसे riding modes भी मिलते हैं, जो अलग-अलग राइडिंग कंडिशन में मदद करते हैं।

    ये भी पढ़ें- Vida ने KKR थीम में लॉन्च किया Vida VX2 Plus, जानिए IPL के रंग में रंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और खासियत

    कीमत और मुकाबला-

    नीचे दी गई टेबल में Guerrilla 450 की कीमत और इसके मुख्य राइवल्स की जानकारी दी गई है:

    बाइक मॉडलशुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)खासियत
    Royal Enfield Guerrilla 450₹2.49 लाखNeo-retro design, 452cc इंजन
    Harley-Davidson X440₹2.39 लाख (लगभग)Premium branding, smooth ride
    Triumph Speed 400₹2.33 लाख (लगभग)Performance oriented
    TVS Apache RTR 310₹2.43 लाख (लगभग)Tech-loaded features

    बुकिंग शुरू बिक्री 31 मार्च से-

    नई Guerrilla 450 की बुकिंग देशभर के Royal Enfield डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। इसकी बिक्री 31 मार्च 2026 से शुरू होगी। यह बाइक उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है, जो classic look के साथ मॉर्डन पर्फोर्मेंस चाहते हैं।

    ये भी पढ़ें- Kia ने उठाया EV2 से पर्दा, कंपनी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV, दमदार रेंज के साथ जानें कीमत

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।