Maruti Suzuki Nexa Discount: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अप्रैल 2026 में अपनी Nexa रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर शुरू कर दिए हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लेआउट बोनस और स्क्रैपपेज बैनेफिट्स शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये तक की बचत हो सकती है।
Invicto और Grand Vitara पर सबसे ज्यादा फायदा-
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Maruti Suzuki Invicto और Maruti Suzuki Grand Vitara को लेकर है। Invicto पर कुल ₹2 लाख तक का फायदा मिल रहा है, जो Nexa लाइनअप में सबसे बड़ा डिस्काउंट है। इसमें ₹50,000 का कैश डिस्काउंट और ₹1.5 लाख तक का एक्सचेंज या लॉयल्टी बोनस शामिल है।
वहीं Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग बाइब्रिट वेरिएंट्स पर ₹1.75 लाख तक का लाभ दिया जा रहा है। इसमें ज़ीरो रोड टैक्स, एक्टेंडिड वॉरेंटी और अतिरिक्त बोनस शामिल हैं, जो इसे SUV खरीदने वालों के लिए काफी अट्रैक्टिव ऑप्शन बना देता है।
Fronx और Baleno भी पीछे नहीं-
Maruti Suzuki Fronx पर ₹55,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, खासकर टर्बो-पैट्रोल वेरिएंट्स पर। वहीं Maruti Suzuki Baleno के पेट्रोल मॉडल्स पर ₹40,000 तक का फायदा मिल रहा है। CNG वेरिएंट्स में भी कुछ कम लेकिन अच्छा डिस्काउंट मौजूद है, जिससे बजट बायर्स के लिए यह डील और भी इंटरस्टिंग बन जाती है।
Ignis और XL6 पर बैलेंस ऑफर्स-
Maruti Suzuki Ignis पर ₹50,000 तक की छूट दी जा रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑप्शन शामिल है। वहीं Maruti Suzuki XL6 पर भी ₹50,000 तक का कुल फायदा मिल रहा है, जो फैमिली बायर्स के लिए एक प्रैक्टिकल डील्स साबित हो सकता है।
Jimny और Ciaz पर अलग रणनीति-
ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए Maruti Suzuki Jimny पर सीधा ₹50,000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि इसमें कोई अतिरिक्त बोनस शामिल नहीं है। वहीं Maruti Suzuki Ciaz के साथ कंपनी स्टॉक क्लियरेंस स्ट्रेटजी अपना रही है। यह मॉडल बंद किया जा चुका है, इसलिए बची हुई यूनिट्स पर ₹40,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें-
इन सभी ऑफर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्राहक exchange/loyalty बोनस और स्क्रैपेज ऑफर को एक साथ कंबाइन नहीं कर सकते। साथ ही, हर शहर और डीलरशिप के हिसाब से डिस्काउंट थोड़ा अलग हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी नेक्सा शोरुम पर एग्ज़ेक्ट डील कंफर्म करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Bajaj Pulser 180 vs TVS Apache RTR 180 कौन है बेहतर? यहां है हर फीचर का कंपेरेज़न
खरीदने का सही समय क्यों है?
ऑटो एक्सपर्ट्स मानते हैं, कि ऐसे लिमिटिड पिरियड ऑफरिस में बायर्स को ज्यादा फायदा मिलता है। अप्रैल के ये डिस्काउंट खास तौर पर उन लोगों के लिए हैं, जो कम कीमत में प्रिमियम कार लेना चाहते हैं। अगर आप लंबे समय से नई कार का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका मिस करना शायद सही नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- ₹2 लाख से कम में मिलती हैं ये 7 दमदार 350cc बाइकें, स्टाइल, पावर और वेल्यू सब एक साथ



