Udit Narayan Controversy: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इन दिनो सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी आवाज की वजह से नहीं बल्कि एक विवादास्पद घटना के कारण। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उदित नारायण को एक महिला फैन के साथ अनुचित व्यवहार करते देखा गया है, जिसके बाद से उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Udit Narayan Controversy की जड़-
घटना उस समय की है, जब एक महिला प्रशंसक सेल्फी लेने के दौरान उदित नारायण के गाल पर किस करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, इस दौरान गायक ने महिला को होंठों पर किस कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उदित नारायण की कड़ी आलोचना शुरू कर दी।
Udit Narayan Controversy गुरु रांधवा का पुराना वीडियो-
इस घटना के बाद पंजाबी गायक गुरु रांधवा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला प्रशंसक सेल्फी के दौरान गुरु के गाल पर किस करने की कोशिश करती है, लेकिन गुरु तुरंत पीछे हट जाते हैं। गुरु के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया-
इंटरनेट यूजर्स ने दोनों गायकों के व्यवहार की तुलना करते हुए गुरु रांधवा की प्रशंसा की है। एक यूजर ने लिखा, "रेस्पेक्ट फॉर गुरु रांधवा" वहीं दूसरे यूजर ने उदित नारायण को टैग करते हुए लिखा, "उदित जी सीखो आप, देखो अच्छे से वीडियो को।"
फैंस की सीमाओं पर भी सवाल-
कई लोगों ने फैंस द्वारा सीमाएं लांघने पर भी सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, "गुरु ने लड़की का सम्मान किया, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह सही नहीं है, चाहे आप लड़की हों या लड़का, फैन हों या स्टार, कुछ सीमाएं बनाए रखें, सम्मानजनक रहें।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "दोनों मामलों में महिला फैंस पहले किस करने की कोशिश करती हैं! एक पीछे हट जाता है, एक बह जाता है! क्या कहें। फैंस इतने करीब आ जाते हैं और सोचते हैं कि उन्हें किस करने और प्यार दिखाने का अधिकार और अनुमति है। महिला फैंस को खुद को संयमित रखना चाहिए और कलाकार की निजी सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। आप सिर्फ कलाकार को दोष नहीं दे सकते!"
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर भारत में सबसे ज़्यादा किसे किया जाता है फॉलो? यहां देखें टॉप 10 की लिस्ट
उदित नारायण का स्पष्टीकरण-
इस पूरे विवाद पर उदित नारायण ने ईटाइम्स से बातचीत में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "मेरे और मेरे फैंस के बीच एक गहरा, पवित्र और अटूट बंधन है। तथाकथित विवादास्पद वीडियो में जो आपने देखा, वह मेरे फैंस और मेरे बीच के प्यार की अभिव्यक्ति थी। वे मुझसे प्यार करते हैं और मैं उनसे भी ज्यादा प्यार करता हूं। यह सार्वजनिक डोमेन में है। मेरा दिल पवित्र है।
ये भी पढ़ें- Udit Narayan ने लाइव शो में महिला फैन के होंठो पर किया Kiss, वीडियो वायरल होने पर कहा, मैं..