भाषा बदलें

    Shamy Phool
    Photo Source - Google

    Shamy Phool के ये उपाय करेंगे बेरोज़गारी दूर, आज ही अपनाएं

    Last Updated: 19 अगस्त 2023

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Shamy Phool: शमी के फूल और पत्तियां दोनों ही भगवान को को बहुत प्रिय होते हैं। शमी को देव वृक्ष भी कहा जाता है। क्योंकि यह शनिदेव का अति प्रिय होता है। शमी के पत्ते भगवान शिव, गणेश जी और शनिदेव को अर्पित करते हैं। शमी की पत्तियों के कई उपाय आप जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको शमी के फूल के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से नौकरी मिलने का योग बनता है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको यह उपाय जरूर करना चाहिए। क्योंकि अभी सावन का महीना है और ये उपाए आपकी समस्या को दूर कर सकते हैं।

    भगवान शिव को शमी के फूल से प्रसन्न-

    अगर आपकी नौकरी छूट गई है या कोई लंबी समय से बेरोजगार है, तो उसे भगवान शिव को शमी के फूल से प्रसन्न करना चाहिए। पहले इसकी विधि जान लेते हैं। सावन के महीने में शुक्ल पक्ष चल रहा है और इसमें दो शनिवार पड़ रहे हैं। किसी भी शनिवार के दिन इस उपाय को करना है। वैसे सावन शिव जी का प्रिय माना जाता है, तो इसमें यह उपाय करेंगे तो आपको जल्द ही लाभ होगा।

    सात फूल अर्पित करें-

    शनिवार को प्रदोष काल यानी कि सूर्यास्त के बाद किसी शिव मंदिर में जाएं और अपने साथ शमी के साथ फूल ले जाना ना भूलें। भगवान भोलेनाथ को मन से पुकारे और उनको एक एक करके सात फूल अर्पित करें। हर बार फूल अर्पित करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। यह उपाय 5, 11, 21 शनिवार कर सकते हैं।

    हर दिन प्रदोष काल में-

    अगर आपके जीवन में बहुत ज्यादा कष्ट है या आप किसी बड़े संकट से घिरे हुए हैं तो महादेव की शरण में जा भगवान भोलेनाथ को आप शमी के फुल अर्पित करें। यह उपाय आप हर दिन प्रदोष काल में कर सकते हैं। प्रदोष काल सोमवार को पड़ने वाली अष्टमी तिथि के दिन इस उपाय को करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस उपाय को आप तब कर सकते हैं जब तक पूर्ण रूप से संकट से उबर ना जाए।

    ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर कब होगा भद्राकाल, जानें यहां

    शमी के पत्ते-

    जो व्यक्ति भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। वह प्रदोष काल के समय शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ा सकते हैं। शमी का पता चढ़ाने से भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न हो जाते हैं। उसे् व्यक्ति को मृत्यु के बाद फिर पृथ्वी लोक पर जन्म से मुक्ति मिल सकती है। शनिवार के दिन शमी के पत्ते शनि देव को चढ़ाने से कष्ट मिटते हैं। जिस पर साडे़साती या ढैया का प्रभाव हो या महादशा चल रही हो, उसे इस उपाय को करना चाहिए। जिससे शनि महाराज उसके दुखों को काम करते हैं।

    ये भी पढ़ें- Sawan के महीने में सपने में सांप का दिखना शुभ या अशुभ, जानें यहां