Aadhaar Card Update: आज के समय भारत में आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन चुका है। जिसका इस्तेमाल बैंक खाता खोलने, मोबाइल सिम कार्ड खरीदने, आयकर रिटर्न दाखिला करने जैसे निजी और सरकारी कामों में किया जाता है। आपके जीवन में अलग-अलग जगहो पर इसका इस्तेमाल किया जाता है और इसका इस्तेमाल सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए आपको अपने आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखने की जरूरत होती है।
बहुत सी सरकारी योजना और लाभ जैसे सब्सिडी पेंशन और छात्रवृत्ति सभी आधार कार्ड से जुड़े हुए होते हैं। अपडेट आधार होने से सुनिश्चित होता है कि आपको इन लाभों को प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। उदाहरण के लिए अगर आपका राशन कार्ड आपके अपडेटेड पते से जुड़ नहीं है तो आपको सब्सिडी वाला राशन प्राप्त करने में समस्या हो सकती है। लेकिन आधार कार्ड में बदलाव करने की भी सिमित संख्या होती है। आधार कार्ड को आप कितनी बार अपडेट कर सकते हैं यह डिटेल्स पर निर्भर करता है आईे जानते हैं-
कितनी बार कर सकते हैं अपडेट-
आप जीवन में आधार कार्ड पर अपना नाम दो बार बदल सकते हैं। यह विवाह या नाम परिवर्तन जैसी स्थितियों में पूरा किया जा सकता है। लिंग आप जीवन में सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं। वैसे तो आपकी जन्मतिथि को अपडेट करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। हालांकि अगर नामांकन के दौरान कोई गलती हो गई है, तो आप इसे एक बार अपडेट करवा सकते हैं। क्योंकि जन्मतिथि एक महत्वपूर्ण जानकारी, इसलिए आप अपडेट के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत है। आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करने की कोई सीमा नहीं है। जैसे ही आप अपना निवास बदलते हैं, आप अपने आधार कार्ड का पता अपडेट करवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Truecaller on Web: अब नहीं होगी ट्रूकॉलर एप डाउनलोड करने की ज़रुरत..
अपडेट करने की सलाह-
आपका आधार कार्ड की जानकारी को हमेशा अपडेट रखना चाहते हैं तो इसके लिए जब भी आप कहीं जाते हैं, तो पता अपडेट करने की सलाह दी जाती है। ऐसे मामलों में निवासियों को आधार केंद्र में अपडेट अनुरोध जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। फिर भी साधारण परिस्थितियों में अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई के संबंधित कार्यालय में जाने के लिए कहा जाता है। अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन करने के बाद अनुरोध स्वीकार किया जाता है या अस्वीकार कर दिया जाता है। आपके पास अपने नाम और जन्म तिथि को बदलने के लिए प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। अपने आधार में अपनी जन्मतिथि को अपडेट करने के लिए आपको जरूरी दस्तावेज देने होंगे।
ये भी पढ़ें- Reliance Digital Sale: आईफओन, मैकबुक से लेकर फ्रीज टीवी तक सब पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट