भाषा बदलें

    Deepika Padukon
    Photo Source - Twitter

    Deepika Padukon और Ranveer ने की प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट, सितंबर में..

    Last Updated: 29 फ़रवरी 2024

    Author: sumit

    हमें फ़ॉलो करें >

    Deepika Padukon: बॉलीवुड की फेमस जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गुड न्यूज़ की अनाउंसमेंट कर दी है। महीनों तक उनकी प्रेगनेंसी को लेकर अटकलें लगाने के बाद जोड़े ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। 29 फरवरी को दीपिका पादुकोण ने इस गुड न्यूज़ की अनाउंसमेंट की करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। प्यारे बच्चों की वस्तु चीजों वाली एक सिंपल पोस्ट से पता चलता है कि इस साल सितंबर तक वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। दीपिका इस समय अपनी दूसरी तिमाही में है। जैसे ही अनाउंसमेंट हुई सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस और मशहूर हस्तियों का प्यार उमर पड़ा।

    सेलेब्स ने दी दिपिका रणवीर को बधाई-

    विक्रम मैसी ने कमेंट कर कहा ओएमजीजी बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आप दोनों को। जबकि कृति सैनन ने लिखा, O My God आप दोनों को बधाई हो। दीपिका की प्रेगनेंसी के बारे में खबरें तब से तेज़ हो गई, जब दीपिका ने 77वें बाफ्टा रेड कार्पेट पर शानदार प्रदर्शन किया। चमचमाती सुनहरी साड़ी में वह काफी खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने बड़ी कुशलता से अपने बेबी बम को छुपाया।

    मातृत्व पर अपने विचार साझा-

    दिलचस्प बात यह है कि इस साल की शुरुआत में दिपिका ने में मातृत्व पर अपने विचार साझा किए थे। उनहोंने अपने विचार साझा करते हुए कहा था। बिल्कुल रणवीर और मुझे सच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगेय़ अपनी परवरिश के बारे में बात करते हैं उन्होंने कहा कि जब मैं उन लोगों से मिलती हूं जिनके साथ में बड़ी हुई हूं, मेरी चाची चाचा, पारिवारिक मित्र वह हमेशा कहते हैं कि कैसे मुझ में थोड़ा भी बदलाव नहीं आया है।

    ये भी पढ़ें- Kapil Sharama को देख कर फैंस रह गए हैरान, बोले थोड़े मोटे..

    सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार नहीं करता-

    यह हमारी परवरिश के बारे में बहुत कुछ कहता है। इस लाइन में प्रसिद्ध और पैसे से प्रभावित होना आसान है। लेकिन घर पर कोई भी मेरे साथ सेलिब्रिटी जैसा व्यवहार नहीं करता। मैं सबसे पहले एक बेटी और बहन है। मैं नहीं चाहती कि इसमें बदलाव हो, मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है। रणवीर और मैं अपने बच्चों में भी वही मूल विकसित करने की उम्मीद करते हैं।

    पिछले साल नवंबर में दीपिका और रणवीर ने अपनी पांचवी शादी की सालगिरह बेल्जियम में मनाई थी। वह दोनों 6 साल तक डेटिंग के बाद 14 नवंबर 2018 को दोनों ने इटली में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला रामलीला के सेट पर हुई थी। बाद में उन्होंने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी साथ काम किया।

    ये भी पढ़ें- Rituraj Singh का 59 साल की उम्र में हुआ निधन, कुछ समय पहले हुए..