TMC MP: पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन और हुगली ज़िले के गोघाट में एक ऐसी घटना हो गई, जिसने पूरे राज्य में सियासी बवंडर खड़ा कर दिया। आरामबाग से TMC सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया, कि जब वे पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में जा रही थीं तो BJP के गुंडों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। फेसबुक लाइव पर रोते हुए उन्होंने यह आरोप लगाए।
दलित महिला सांसद पर हमला-
मिताली बाग ने खुद को बागड़ी समुदाय की दलित महिला बताते हुए कहा, कि BJP उम्मीदवार प्रशांत दिगर के चुनाव कार्यालय के सामने लाठी लेकर बैठे BJP कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोका और पत्थर फेंके। उन्होंने कहा, “BJP महिला सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करती है लेकिन एक दलित महिला सांसद के साथ उनका यह व्यवहार देखिए।” उन्होंने चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग की।
Indian lawmaker Mitali Bag assaulted by PM Modi's BJP. Her car was ransacked & she got injured in the scuffle. She was earlier asked by paramilitary soldiers to prove her gender when she refused to be frisked by male personnel. No action from India's Poll Body yet. #BengalPoll pic.twitter.com/SDH0bD6Q0V
— Seema Sengupta (@SeemaSengupta5) April 27, 2026
BJP का पलटवार-
BJP ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। BJP प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा, कि मिताली बाग पर कोई हमला नहीं हुआ। बल्कि TMC समर्थकों ने BJP कार्यालय पर धावा बोला और कई BJP कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाई। अरामबाग की पूर्व BJP अध्यक्ष बिमान घोष ने दावा किया, कि संजय खान के नेतृत्व में TMC नेताओं ने लाठी, ईंट, रॉड और आग्नेयास्त्रों से हमला किया जिसमें करीब 50 लोग घायल हुए और 20 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
CEO ने मांगी CCTV रिपोर्ट-
इस पूरे घटनाक्रम पर CEO अधिकारी ने कहा, कि CCTV रिपोर्ट मांगी गई है और मिताली बाग का फेसबुक लाइव भी जांचा जा रहा है। केंद्रीय बल मौके पर तैनात हैं। TMC ने अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “BJP के गुंडों का एक दलित महिला सांसद पर हमला इस फासिस्ट पार्टी का असली चेहरा दिखाता है।”
ये भी पढ़ें- तरबूज़ खाने के बाद परिवार के 4 लोगों की मौत, पति, पत्नी और दो बेटियां सब चले गए
आरोप-प्रत्यारोप का दौर-
गोघाट TMC नेता संजय खान ने BJP के सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि BJP कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक बहुल इलाके में घुसकर बम फेंके। चुनाव के आखिरी दिन दोनों पक्षों के बीच यह आरोप-प्रत्यारोप दिखाता है, कि पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल कितना तनावपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- ढेले पर पानी-पुरी खाने से हुई 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार, बेचने वाला..



