AAP
    Photo Source - Google

    AAP: शुक्रवार को AAP को जो सबसे बड़ा झटका लगा, 7 राज्यसभा सांसदों का BJP में चले जाना, उस पर पार्टी ने रविवार को कानूनी पलटवार किया। AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन को एक याचिका सौंपी जिसमें इन 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा, कि अगर ज़रूरत पड़ी तो पार्टी इस मामले में कोर्ट भी जाएगी।

    किन सांसदों पर है निशाना-

    AAP ने राज्यसभा अध्यक्ष से मांग की है, कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल की सदस्यता समाप्त की जाए। पार्टी का तर्क है कि ये सभी AAP के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे थे और अब पार्टी छोड़कर BJP में जाना दल-बदल विरोधी कानून का खुला उल्लंघन है। संजय सिंह ने कहा, “इन सदस्यों को पार्टी ने चुना लेकिन बाद में उन्होंने दूसरी पार्टी में जाने का फैसला किया। यह पंजाब की जनता और भारत के संविधान दोनों से विश्वासघात है।”

    दो-तिहाई का गणित-

    राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा था कि संविधान के अनुसार किसी पार्टी के दो-तिहाई सांसद एक साथ दूसरी पार्टी में विलय कर सकते हैं और यह दल-बदल विरोधी कानून से बाहर होगा। AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद थे और 7 ने विलय किया जो दो-तिहाई से अधिक है। लेकिन संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों और संविधान की 10वीं अनुसूची का हवाला देते हुए कहा कि यह विलय वैध नहीं है और इस तरह का दल-बदल अयोग्यता का आधार बनता है।

    पंजाब में जनता का गुस्सा-

    संजय सिंह ने यह भी बताया, कि 7 में से 6 बागी सांसद पंजाब से राज्यसभा गए थे। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम जनता इन सांसदों के खिलाफ गुस्से में है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने उन रिपोर्टों को “झूठा प्रचार” बताया जिनमें कहा जा रहा था कि AAP के कुछ पंजाब विधायक भी BJP के संपर्क में हैं।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन थे Raghu Rai? भारत के महान फोटो जर्नलिस्ट, जिन्होंने हर तस्वीर में दिखाया जीवन का सच

    शीश महल 2 का विवाद-

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक और मुद्दा उठा, BJP ने केजरीवाल को लोधी एस्टेट में आवंटित बंगले को “शीश महल 2” कहा और आरोप लगाया कि इसमें निजी पैसा खर्च किया गया। संजय सिंह ने इन तस्वीरों को नकली बताया और कहा, कि पार्टी उन चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेगी, जिन्होंने यह “झूठी” तस्वीरें प्रसारित कीं।

    ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, इस राज्य में अप्रैल के महीने में ही स्कूलों में किया गर्मियों की छुट्टी का ऐलान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।