Raghav Chadha: 24 अप्रैल 2026 को जब राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल होने का ऐलान किया, तो यह खबर चौंकाने वाली ज़रूर थी। लेकिन क्या सच में यह अचानक हुआ? जो घटनाक्रम पिछले कुछ हफ्तों में सामने आया उसे देखें तो लगता है, कि इस पूरे ‘खेल’ की पटकथा बहुत पहले लिखी जा चुकी थी। सवाल यह है, कि क्या AAP को पता था, कि चड्ढा BJP में जाने वाले हैं? और क्या BJP को राज्यसभा की वे सीटें चाहिए थीं, इसीलिए अशोक मित्तल को भी साथ ले लिया?
क्या AAP को पहले से था शक?
2 अप्रैल 2026 को AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया था। पार्टी का आरोप था, कि चड्ढा BJP और मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से बच रहे थे और “सॉफ्ट पीआर” में लगे हुए थे। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी कहा, कि चड्ढा को AAP के कोटे से बोलने का समय न दिया जाए। यानी साफ है, कि AAP को उनकी BJP से बढ़ती नज़दीकियों का अंदाज़ा हो चुका था।
अशोक मित्तल की नियुक्ति-
जब चड्ढा को हटाया गया, तो पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह राज्यसभा में AAP का उपनेता बनाया गया। लेकिन यहां बड़ा ट्वीस्ट है, 24 अप्रैल को अशोक मित्तल भी राघव चड्ढा के साथ AAP छोड़कर BJP में चले गए। इससे एक बड़ा सवाल उठता है, क्या मित्तल की नियुक्ति महज़ एक औपचारिकता थी? या AAP के पास कोई विकल्प ही नहीं था? और क्या BJP को सीट के चलते मित्तल को भी पार्टी में शामिल करना पड़ा?
BJP का सीटों का गणित-
यह पूरा घटनाक्रम BJP के लिए बेहद फायदेमंद रहा। AAP के कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता ने एक साथ पाला बदला। दो-तिहाई से ज़्यादा सांसदों के विलय के कारण दल-बदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा और उनकी सदस्यता सुरक्षित रहेगी। इस कदम से BJP की राज्यसभा में ताकत बढ़ी जबकि AAP की सदस्य संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई।
ये भी पढ़ें- Raghav Chadha क्यों हुए BJP में शामिल? खुद बताया कारण
राजनीति है या रणनीति?
यह पूरा घटनाक्रम बताता है कि भारतीय राजनीति में कुछ भी अचानक नहीं होता। AAP को चड्ढा के इरादों का पता था इसीलिए पहले उन्हें हटाया। BJP को सीटें चाहिए थीं, इसीलिए पूरे समूह को एक साथ लाया और जो पार्टी सबसे बड़े नुकसान में रही वह है, AAP जो दिल्ली में हार के बाद अब राज्यसभा में भी सिमट कर रह गई।
ये भी पढ़ें- क्या खत्म हो गई AAP? राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के ये सांसद हुए BJP में शामिल



