Divyanka Sirohi
    Photo Source - Google

    Divyanka Sirohi: हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी Divyanka Sirohi का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर ने उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है, कि मंगलवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।

    कौन थीं Divyanka Sirohi?

    Divyanka Sirohi उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और उन्होंने अपनी मेहनत से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा गानों में काम किया और खासतौर पर सिंगर Masoom Sharma के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।

    उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी, जहां इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। दिव्यांका इन दिनों गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रह रही थीं और लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती थीं।

    फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

    दिव्यांका के अचानक निधन से उनके फैंस बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं। कई लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि इतनी कम उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गईं। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी इस खबर पर दुख जताया है और इसे एक बड़ी क्षति बताया है।

    अंतिम संस्कार में नम आंखों से विदाई-

    Divyanka Sirohi का अंतिम संस्कार गाजियाबाद के मोक्ष स्थल हिंडन में सुबह करीब 9:30 बजे किया गया। उनके भाई हिमांशु सिरोही ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे और नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। यह पल सभी के लिए बेहद भावुक था, क्योंकि एक उभरती हुई कलाकार इतनी जल्दी सबको छोड़कर चली गई।

    ये भी पढ़ें- दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी Dua ने दिया खुशखबरी का प्यारा इशारा, देखें पोस्ट

    एक अधूरी रह गई कहानी-

    दिव्यांका सिरोही का करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था और उनके पास आगे कई बड़े मौके भी थे। उनकी अचानक मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है। फिलहाल सभी को उनके निधन की असली वजह का इंतजार है, लेकिन एक बात साफ है, दिव्यांका अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।

    ये भी पढ़ें- पैपराजी पर क्यों भड़कीं Shruti Haasan? बोलीं, क्या बक रहे हो.., देखें वीडियो वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।