Monday Morning Ritual
    Photo Source - Google

    Monday Morning Ritual: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और मान्यता है, कि इस दिन अगर सच्चे मन से शिवजी की पूजा की जाए, तो दिन भर की परेशानियां दूर होती हैं और कम से कम एक इच्छा जरूर पूरी होती है। अगर आप भी चाहते हैं, कि आपका दिन सकारात्मक और सफल रहे, तो सोमवार की सुबह कुछ खास तरीके अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

    सुबह जल्दी उठकर करें पवित्र शुरुआत-

    सोमवार के दिन कोशिश करें, कि आप सूर्योदय से पहले उठें। नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें और मन को शांत करें। यह समय आपकी ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए सबसे अच्छा होता है। सुबह की शुद्धता आपके पूरे दिन पर असर डालती है।

    शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें-

    भगवान शिव की पूजा में जल, दूध और बेलपत्र का खास महत्व होता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। मान्यता है, कि ऐसा करने से शिवजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं।

    मंत्र जाप से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा-

    अगर आप सुबह कुछ मिनट “महामृत्युंजय मंत्र” या “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हैं, तो आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। पूजा के अंत में दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती जरूर करें। यह न सिर्फ आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि आपके घर में सुख-समृद्धि भी लाता है। आरती करते समय अपनी मनोकामना मन ही मन जरूर बोलें।

    सच्चे मन से मांगे एक इच्छा-

    सोमवार की पूजा के बाद भगवान शिव से एक खास इच्छा जरूर मांगें। ध्यान रखें, कि आपकी इच्छा सच्ची और सकारात्मक हो। मान्यता है, कि शिवजी अपने भक्तों की एक सच्ची मनोकामना जरूर पूरी करते हैं।

    ये भी पढ़ें- इन 2 राशियों का शुरू हुआ रिवॉर्ड फेज, अप्रैल खत्म होते-होते बदल जाएगी किस्मत

    दिनभर रखें ये छोटी-छोटी बातें ध्यान में-

    दिनभर झूठ बोलने से बचें, किसी का दिल न दुखाएं और जितना हो सके दूसरों की मदद करें। ऐसा करने से आपके पुण्य बढ़ते हैं और भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। अगर आप हर सोमवार इन आसान उपायों को अपनाते हैं, तो न सिर्फ आपका दिन बेहतर बनेगा, बल्कि धीरे-धीरे आपकी जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव आने लगेंगे। शिवजी की कृपा से आपकी एक बड़ी इच्छा जरूर पूरी हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- Pohela Boisakh 2026: कब मनाया जाएगा बंगाली नव वर्ष का जश्न, जानिए तिथि और मुहुर्त

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।