Fake Ghee
    Photo Source - Google

    Fake Ghee: घी यह शब्द सुनते ही मन में शुद्धता और पवित्रता का ख्याल आता है। दाल में घी की खुशबू हो या परांठे पर घी की परत, यह भारतीय रसोई की पहचान है। लेकिन सूरत के सचिन इलाके में एक गोदाम में जो हो रहा था वह इस पवित्रता के साथ सबसे बड़ा धोखा था। पुलिस ने यहां एक नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और 2,029 किलो नकली घी जब्त किया जिसकी कुल कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।

    दो साल से चल रहा था यह गंदा खेल-

    एसओजी पुलिस और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को एक मुखबिर से सूचना मिली और दोनों विभागों ने मिलकर संयुक्त छापा मारा। जांच में पता चला, कि आरोपी भरत पोलारा और अमीन वाधवानिया पिछले करीब दो सालों से इस गोदाम में नकली घी बना रहे थे। इस दौरान वे सूरत और दक्षिण गुजरात के ढाबों, छोटे रेस्टोरेंट और स्थानीय बाज़ारों में यह नकली घी सप्लाई करते रहे। सोचिए कितने लोगों ने इस नकली घी को असली समझकर खाया होगा।

    विदुर काउ घी-

    पुलिस ने खुलासा किया, कि आरोपी इस नकली घी को “विदुर काउ घी” के लेबल के साथ 600 से 1,000 रुपये प्रति किलो के दाम पर बेच रहे थे। लेकिन इसमें असली घी का एक कतरा भी नहीं था। वनस्पति तेल, कृत्रिम रंग और आर्टिफिशियल एसेंस मिलाकर यह मिश्रण तैयार किया जाता था और फिर “शुद्ध देसी गाय का घी” बताकर बेचा जाता था। यह सिर्फ ठगी नहीं बल्कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ भी था।

    छापे में क्या-क्या मिला?

    पुलिस ने गोदाम से 2,029 किलो नकली घी के साथ-साथ इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और मशीनरी भी जब्त की। कुल मिलाकर जब्त सामान की अनुमानित कीमत 36 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

    ये भी पढ़ें- ट्रेन में घर का खाना बना मुसीबत, रेलवे ने वसूला हजारों का जुर्माना

    खाने में मिलावट-

    यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है, कि हम जो खाना खा रहे हैं वह वाकई शुद्ध है? बाज़ार में सस्ते दामों पर मिलने वाला घी अक्सर शंका पैदा करता है। इसलिए हमेशा भरोसेमंद और प्रमाणित ब्रांड का घी खरीदें और अगर कोई उत्पाद बहुत सस्ता लगे तो उसकी गुणवत्ता पर ज़रूर ध्यान दें।

    ये भी पढ़ें- Momos ने छीनी मासूम की याददाश्त, 10 साल की बच्ची ICU में भर्ती, जानिए पूरा मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।