Bharat Singh Vakhala
    Photo Source - Google

    Bharat Singh Vakhala: भारतीय राजनीति में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन गुजरात के दाहोद ज़िले में जो हुआ वह शायद अब तक का सबसे अनोखा राजनीतिक किस्सा है। पीपेरो ज़िला पंचायत सीट पर एक ही शख्स ने तीन अलग-अलग पार्टियों बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से नामांकन दाखिल कर दिया। इस शख्स का नाम है, भारत सिंह वखाला जो इलाके के जाने-माने नेता हैं। उनके इस कदम ने मतदाताओं और राजनीतिक विश्लेषकों दोनों को हैरान कर दिया है।

    कौन हैं भारत सिंह वखाला और क्या है उनका राजनीतिक सफर?

    वखाला का राजनीतिक सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। इससे पहले वे कांग्रेस में थे, फिर आप में आए और अब ऐसा लगता है, कि बीजेपी के खेमे की तरफ भी झुकाव है। पीपेरो सीट वैसे भी वरिष्ठ नेता बचुभाई खाबड़ का गढ़ मानी जाती है और इस बार यह सीट एक अजीब राजनीतिक थ्रिलर का केंद्र बन गई है।

    नामांकन का पूरा गणित-

    पीपेरो सीट के लिए कुल 11 नामांकन दाखिल हुए जिनका हिसाब कुछ यूं है, बीजेपी की तरफ से 5 फॉर्म जिनमें वखाला भी शामिल हैं, कांग्रेस की तरफ से 2 फॉर्म जिनमें वखाला हैं, आप की तरफ से 1 फॉर्म जो वखाला का ही है और बाकी 2 निर्दलीय तथा 1 बीआरपी पार्टी से। यह पहली बार हुआ है, जब तीनों बड़ी पार्टियों का नाम एक ही उम्मीदवार के साथ जुड़ गया हो। चुनाव इतिहास में इस तरह का मामला पहले कभी सामने नहीं आया।

    असली सवाल-

    यह पूरा मामला अभी भी रहस्य में लिपटा है। चुनाव नियमों के अनुसार, किसी उम्मीदवार को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी तभी माना जाता है, जब पार्टी उसे अधिकृत करने का पत्र यानी “फॉर्म बी” जमा करे। स्थानीय चुनाव अधिकारी के अनुसार, 15 तारीख को नाम वापसी और जनादेश जमा करने की आखिरी तारीख है। उस दिन स्पष्ट होगा, कि वखाला किस पार्टी का फॉर्म बी जमा करते हैं और कौन से नामांकन वापस लिए जाते हैं या रद्द होते हैं।

    ये भी पढ़ें- महीनों की किरकिरी के बाद अब बदलेगा भोपाल का 90 डिग्री पुल, जानिए कितनी लागत से बना था ये

    मतदाता हैरान, राजनीतिज्ञ परेशान-

    इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है, क्या यह महज़ एक चुनावी चाल है या वाकई किसी पार्टी ने अनजाने में इस स्थिति को पैदा होने दिया? पीपेरो के मतदाता अभी असमंजस में हैं, कि आखिर वे किस पार्टी का समर्थन करें, जब तीनों का उम्मीदवार एक ही हो। 15 तारीख का इंतज़ार सबको है, जब इस राजनीतिक पहेली का जवाब मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में सड़े आलू की चाट, यात्री ने शेयर की तस्वीर, एयर इंडिया ने दिया ये जवाब

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।