Realme C100 4G: स्मार्टफोन मार्केट में बजट सेगमेंट को और कॉम्पटेटिव बनाने के लिए Realme ने अपना नया फोन Realme C100 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन फिलहाल वियतनाम में पेश किया गया है, लेकिन इसके फीचर्स ने लॉन्च के साथ ही टेक लवर्स का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है, कि इस फोन में जबरदस्त बैटरी बैकअप और मजबूत बिल्ड क्वालिटि पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जो इसे डेली यूज़र्स के लिए एक प्रैक्टिक ऑप्शन बनाता है।
बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस-
Realme C100 4G में 6.8 इंच का बड़ा HD+ display दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है, कि scrolling और gaming experience काफी स्मूद रहेगा। साथ ही, फोन में ArmorShell Glass protection भी दी गई है, जिससे यह स्क्रीन स्क्रैचिस और हल्के झटकों से सुरक्षित रहती है। ब्राइटनेस भी 1200 nits तक जाती है, जिससे आउटडोर यूज़ में भी विज़िबिलिटी अच्छी बनी रहती है।
परफॉर्मेंस में भी दम-
फोन में MediaTek Helio G92 Max प्रोसेसर दिया गया है, जो इस price segment में decent performance देता है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है, जिससे यूज़र को latest software experience मिलता है। RAM और storage की बात करें, तो इसमें 6GB से लेकर 8GB RAM और 128GB से 256GB तक storage का ऑप्शन मिलता है।
कैमरा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए फिट-
फोटोग्राफी के लिए Realme C100 4G में 50MP का रेयर कैमरा दिया गया है, जो AI support और multiple modes जैसे Night, Portrait और Pro के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का front camera selfie और video calls के लिए मौजूद है। हालांकि यह phone hardcore photography के लिए नहीं है, लेकिन नॉर्मल यूज़ के लिए यह काफी अच्छा काम करता है।
बैटरी ही है असली हीरो-
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh की massive battery है। आज के समय में जहां ज्यादातर फोन 5000mAh तक सीमित रहते हैं, वहीं Realme ने यहां extra battery देकर users को long-lasting backup देने की कोशिश की है। साथ ही इसमें 45W fast charging भी दी गई है, जिससे फोन जल्दी charge हो जाता है।
Durability में भी आगे-
Realme C100 4G को tough बनाने के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K ratings दी गई हैं, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती हैं। इसके अलावा यह MIL-STD-810H military-grade test भी पास कर चुका है, यानी यह फोन rough use को भी आसानी से झेल सकता है।
ये भी पढ़ें- अब आपके कम्प्यूटर पर ये AI खुद कर देगा सारा काम, बस एक बार इसे देना होगा ऑर्डर
कीमत और उपलब्धता-
इस फोन की कीमत वियतनाम में लगभग VND 6,399,000 (करीब 22,500 रुपये) रखी गई है। यह Eternal Brown, Triumphal Purple और White Glory जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकता है।
ये भी पढ़ें- OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, दमदार बैटरी और कमाल परफॉर्मेंस के साथ जानिए पूरी डिटेल



