Petrol Price Today: 2 अप्रैल 2026 की सुबह जब लोग पैट्रोल पंप पर गए, तो सरकारी तेल कंपनियों के रेट्स में कोई बदलाव नहीं आया। Delhi में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर टिका रहा। Mumbai में पेट्रोल ₹103.49 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर बिक रहा है। Kolkata में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹92.02, Chennai में पेट्रोल ₹100.80 और डीजल ₹92.39, जबकि Hyderabad में पेट्रोल ₹107.46 और डीजल ₹95.70 प्रति लीटर है। कागज़ पर राहत दिखती है, लेकिन असली तस्वीर थोड़ी अलग है।
Private कंपनियों ने मारी बाज़ी, बढ़ा दिए दाम-
जहां एक तरफ सरकारी कंपनियां चुप हैं, वहीं प्राइवेट फ्यूल रिटेलर ने आम आदमी को झटका दे दिया है। इंडिया की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल कंपनी नारायण एनर्जी ने 26 मार्च को पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दिए। इसके बाद Nayara के पंप्स पर पेट्रोल ₹100.71 और डीजल ₹91.31 प्रति लीटर हो गया। शेल ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो किया। मतलब साफ है, अगर आप किसी प्राइवेट पंप से टेैंक भरवाते हैं, तो आपकी जेब पहले से ज़्यादा हल्की होगी।
Bengaluru में तो हालत और भी टाइट-
South India के टेक हब बेंगलुरु में सिचुएशन और भी महंगी है। यहां पेट्रोल के दाम ₹7.41 प्रति लीटर बढ़ गए हैं। स्टेंडर्ड वेरिएंट अब ₹119.85 प्रति लीटर पर मिल रही है, जबकि पावर वेरिएंट के लिए ₹129.85 चुकाने पड़ रहे हैं। यह सुनकर किसी भी मिडिल क्लास फैमिली का दिल डूब सकता है, जो रोज़ाना ऑफिस आने-जाने के लिए अपनी bike या car पर निर्भर है।
West Asia का तनाव-
दरअसल इन सब बढ़ोतरियों की जड़ है, मिडिल ईस्ट में चल रहा जियोपॉलिटिकल कन्फ्लिक्ट ईरान, इज़राइल और यूनाइटिड स्टेट के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल क्रूड ऑइल मार्केट को हिला कर रख दिया है। इंटरनेशनल क्रूड प्राइस बेहद वोलेटाइट हैं, और इसका सीधा असर इंडिया जैसे इंपोर्ट-डिपेंडेंट देशों पर पड़ता है। सरकार ने अभी के लिए प्राइस स्टेबल रखने के संकेत दिए हैं, लेकिन यह सिचुएशन कब तक बनी रहेगी, यह कोई नहीं जानता।
ये भी पढ़ें- Chandigarh में BJP कार्यालय के बाहर कैसे हुआ धमाका? SSP ने बयान में दी अहम जानकारी
Premium Fuel भी हुआ महंगा-
सिर्फ रेगुलर पैट्रोल-डिज़ल ही नहीं, प्रिमियम फ्यूल्स भी अब भारी पड़ने लगे हैं। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन यानी IOCL ने दिल्ली में XP100, जो कि 100-ऑक्टेन प्रिमियम पैट्रोल है, की कीमत ₹149 से बढ़ाकर ₹160 प्रति लीटर कर दी है। इसके साथ ही Xtra ग्रीन प्रिमियम डिज़ल भी ₹91.49 से बढ़कर ₹92.99 प्रति लीटर हो गई है। ये रेट्स IOCL के डेली आउटलेट पर लागू हैं, जबकि BPCL और HPCL पंप्स पर कुछ पैसों का फर्क हो सकता है। पर्फोर्मेंस कार्स और लग्ज़री व्हीकल चलाने वाले लोगों के लिए यह एक्स्ट्रा बोझ है।
ये भी पढ़ें- Hill Station Near Faridabad: मनमोहक हैं फरीदाबाद के पास ये हिल स्टेशन



