Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर पुराना वीडियो वायरल होते ही नया विवाद खड़ा हो गया है। रूस की आर्ट फोटोग्राफर Julia Buruleva द्वारा शूट किया गया एक वीडियो, जिसमें एक हाथी को गुलाबी रंग में रंगा गया था, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह वीडियो पहली बार दिसंबर 2025 में पोस्ट किया गया था, लेकिन मार्च 2026 में दोबारा वायरल होते ही इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
जयपुर में हुआ था फोटोशूट, गुलाबी थीम से प्रेरित-
यह शूट राजस्थान के Jaipur में एक पुराने गणेश मंदिर के पास किया गया था। इस वीडियो में मॉडल यशस्वी और ‘चंचल’ नाम की एक हथिनी को पूरी तरह गुलाबी रंग में दिखाया गया है। फोटोग्राफर ने बताया, कि उन्होंने करीब छह हफ्ते जयपुर में बिताए और शहर के ‘पिंक सिटी’ थीम से प्रेरित होकर यह कॉन्सेप्ट तैयार किया।
उनका कहना था कि राजस्थान में हाथी एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जो सड़कों, आर्ट और आर्किटेक्चर में हर जगह दिखाई देते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने प्रोजेक्ट में हाथी को शामिल किया।
गुलाल से रंगा गया था हाथी-
जानकारी के मुताबिक, यह हाथी जयपुर के Hathi Gaon का था। वहां के समिति अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया कि हाथी को होली में इस्तेमाल होने वाले गुलाल से रंगा गया था और करीब 30 मिनट के भीतर उसे धो भी दिया गया था।
हालांकि, इस मामले में एक और संवेदनशील पहलू जुड़ गया है। बताया गया, कि यह 70 साल की हथिनी पिछले महीने ही मर गई। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि उसकी मौत उम्र की वजह से हुई और इसका फोटोशूट से कोई संबंध नहीं है, लेकिन वीडियो के दोबारा वायरल होने से लोगों के मन में सवाल जरूर खड़े हो गए।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा-
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे जानवरों के साथ क्रूरता बताया। कुछ लोगों ने इसे आर्ट और क्रिएटिविटी का हिस्सा माना, लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसके खिलाफ नजर आए।
एक यूजर ने लिखा, कि “जानवरों को इस तरह इस्तेमाल करना गलत है, यह मनोरंजन नहीं बल्कि क्रूरता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “Cruelty is not beautiful।” कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया, कि क्या इस शूट के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी और क्या हाथी की सेहत का पूरा ध्यान रखा गया था।
वन विभाग करेगा जांच-
बढ़ते विवाद को देखते हुए राजस्थान वन विभाग ने इस मामले की जांच करने का फैसला किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह देखा जाएगा कि कहीं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। अगर कोई लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Viral Video: प्रोफेसर ने क्लासरुम में बच्चे को कहा आतंकवादी और तुम नर्क में जाओगे.., देखें
आर्ट या क्रूरता?
यह मामला एक बार फिर उस बहस को सामने ले आया है, जिसमें सवाल उठता है, कि क्या आर्ट और क्रिएटिविटी के नाम पर जानवरों का इस्तेमाल सही है? आज के समय में जहां एनिमल राइट्स को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, ऐसे मामलों पर लोगों की संवेदनशीलता भी साफ नजर आती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: नाचते हुए Humanoid Robot ने जड़ा बच्चे को थप्पड़, देखें वीडियो



