Milk Adulteration Test
    Photo Source - Google

    Milk Adulteration Test: सुबह की चाय हो, बच्चे का दूध हो या घर की मिठाई, दूध हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि जो दूध आप रोज़ पी रहे हैं वो शुद्ध है या उसमें डिटर्जेंट, यूरिया या दूसरे हानिकारक रसायन मिले हैं? देश में नकली दूध बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां असली दूध जैसा दिखने के लिए खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसी चिंता को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने एक बेहद आसान घरेलू जांच का तरीका साझा किया है।

    सिर्फ 10 सेकंड और जवाब मिल जाएगा-

    FSSAI का यह तरीका इतना आसान है, कि हर कोई घर पर कर सकता है। बस 5 से 10 मिलीलीटर दूध एक बर्तन में लें और उसे कुछ सेकंड के लिए ज़ोर से हिलाएं। अब देखें कि क्या होता है। अगर दूध में बुलबुले नहीं बनते या बहुत कम बनते हैं, तो यह शुद्ध दूध का संकेत है। लेकिन अगर बहुत ज़्यादा झाग या बुलबुले बनें, तो यह डिटर्जेंट की मौजूदगी का संकेत हो सकता है। यह जांच मुफ्त है, बिना किसी उपकरण के होती है और बस 10 सेकंड में परिणाम देती है।

    नकली दूध एक बढ़ता खतरा-

    अधिकारियों ने बार-बार ऐसे गिरोहों को पकड़ा है, जो यूरिया, डिटर्जेंट और अन्य रसायनों से नकली दूध बनाते हैं। यह दूध बाहर से असली जैसा दिखता है लेकिन अंदर से ज़हर है। इस तरह के मिलावटी दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, खासकर बच्चों, बुज़ुर्गों और कमज़ोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए।

    ये भी पढ़ें- FSSAI Ghee Test: घी असली है या नकली? FSSAI ने बताया 2 मिनट का घरेलू टेस्ट

    FSSAI की अपील-

    उपभोक्ताओं से FSSAI ने अपील की है कि वो खाद्य सुरक्षा के प्रति सचेत रहें और ऐसे सरल घरेलू परीक्षण अपनाएं। नियामक संस्था लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, जिससे लोग मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान कर सकें और सुरक्षित विकल्प चुन सकें। आप जो खाते-पीते हैं उसकी जांच करना अब मुश्किल नहीं, बस थोड़ी सी जागरूकता आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है।

    ये भी पढ़ें- ऐसा रूटीन कैसे बनाएं जिसे आप सच में लंबे समय तक निभा सकें?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।