Vida VX2 Plus KKR Edition
    Photo Source - Google

    Vida VX2 Plus KKR Edition: जैसे-जैसे Indian Premier League के 19वें सीजन की शुरुआत नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे मार्केट में भी उसका जोश साफ दिखाई देने लगा है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े त्योहार को अब सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि ब्रांड्स भी इसे कैश करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक ब्रांच Vida ने Kolkata Knight Riders के साथ मिलकर एक खास एडिशन स्कूटर लॉन्च किया है।

    इस लिमिटेड एडिशन स्कूटर को “Knights Unplugged 3.0” इवेंट में पेश किया गया, जहां पूरी KKR टीम मौजूद थी। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.16 लाख रुपये रखी गई है, जिसमें PM E-Drive सब्सिडी शामिल है।

    स्टैंडर्ड मॉडल vs KKR एडिशन

    मॉडलकीमत (Ex-showroom)
    Vida VX2 Plus (Normal)₹94,800
    Vida VX2 Plus KKR Edition₹1.16 लाख

    KKR से इंस्पायर्ड डिजाइन-

    इस खास स्कूटर को KKR के स्टार खिलाड़ी Rinku Singh और Ajinkya Rahane ने लॉन्च किया। इसका लुक पूरी तरह KKR की जर्सी से इंस्पायर्ड है। “Knight Purple” कलर के साथ गोल्डन एक्सेंट्स इसे बेहद प्रीमियम और यूनिक बनाते हैं।

    स्कूटर के फ्रंट में LED हेडलैंप के ऊपर KKR की ब्रांडिंग दी गई है, साथ ही ‘Limited Edition’ बैज इसकी खासियत को और उभारता है। आगे और पीछे दोनों तरफ गोल्ड थीम वाले डीकल्स लगाए गए हैं, जो टीम के रंगों को खूबसूरती से दर्शाते हैं। यहां तक कि अंडरसीट स्टोरेज एरिया में भी पर्पल हाइलाइट्स दिए गए हैं, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। कंपनी इस एडिशन को केवल सीमित समय के लिए ही बेचेगी, संभव है कि यह ऑफर IPL 2026 सीजन के अंत तक ही उपलब्ध रहे।

    परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं-

    हालांकि डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है, लेकिन इसके परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन वही पुराने हैं। Vida VX2 Plus पहले की तरह ही दमदार रेंज और फीचर्स के साथ आता है। नीचे टेबल में इसके मुख्य फीचर्स को समझा जा सकता है:-

    फीचरविवरण
    रेंज142 किमी (IDC सर्टिफाइड)
    टॉप स्पीड80 किमी/घंटा
    बैटरीरिमूवेबल
    चार्जिंग (0-80%)62 मिनट
    फुल चार्ज4 घंटे 13 मिनट
    डिस्प्ले4.2 इंच TFT

    इस स्कूटर में 4.2-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें नेविगेशन, लाइव लोकेशन, जियो-फेंसिंग, ट्रिप डेटा और रिमोट मॉनिटरिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा कॉल, मैसेज और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, हालांकि कुछ फीचर्स Edge Pack के साथ ही उपलब्ध होंगे।

    ये भी पढ़ें- Kia ने उठाया EV2 से पर्दा, कंपनी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक SUV, दमदार रेंज के साथ जानें कीमत

    क्रिकेट फैंस के लिए खास ऑफर-

    यह स्कूटर सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि KKR फैंस के लिए एक इमोशनल कनेक्शन भी है। कंपनी ग्राहकों को KKR थीम वाला मैचिंग हेलमेट भी ऑफर कर सकती है, जिससे पूरा लुक और भी आकर्षक हो जाता है। Vida का यह KKR एडिशन स्कूटर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ क्रिकेट के दीवाने भी हैं।

    ये भी पढ़ें- Mahindra की EV गाड़ियों पर ₹4 लाख तक की छूट, XEV 9e समेत इन कार्स पर ज़बरदस्त ऑफर

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।