Ram Navmi 2026
    Photo Source - Google

    Ram Navmi 2026: राम नवमी हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे श्री राम जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, जिन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के बाद आने वाला यह पर्व भक्तों के लिए खास मायने रखता है, जहां लोग व्रत, पूजा और भक्ति में डूबे नजर आते हैं।

    कब है Ram Navmi 2026?

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। ऐसे में राम नवमी का पर्व 26 और 27 मार्च, दोनों दिन मनाया जाएगा। हालांकि उदया तिथि के अनुसार, मुख्य रूप से 27 मार्च को राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भक्त मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं और अपने घरों में भी विशेष पूजा का आयोजन करते हैं।

    पूजा का शुभ मुहूर्त-

    राम नवमी के दिन मध्यान्ह काल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान राम का जन्म इसी समय हुआ था। 26 और 27 मार्च 2026 को मध्यान्ह मुहूर्त सुबह 11:11 बजे से दोपहर 1:39 बजे तक रहेगा, जबकि इसका सबसे शुभ क्षण 12:25 बजे माना गया है। इस समय पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और भक्त इसे बहुत ही शुभ मानते हैं।

    इतिहास और धार्मिक महत्व-

    राम नवमी का दिन भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, जिन्हें सत्य, धर्म, मर्यादा और त्याग का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि उन्हें “मर्यादा पुरुषोत्तम” कहा जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में सच्चाई और धर्म के रास्ते पर चलना कितना जरूरी है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है, जो हर व्यक्ति को अपने जीवन में सही रास्ता चुनने की प्रेरणा देता है।

    ये भी पढ़ें- Chaitra Navaratri 2026: नवरात्रि में ये 5 चीजें भूलकर भी न खरीदें, जानिए परंपरा

    कैसे मनाया जाता है यह पर्व?

    राम नवमी के दिन देशभर के मंदिरों में खास पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। भक्त रामायण का पाठ करते हैं, हवन करते हैं और रातभर जागरण भी रखते हैं। खासकर अयोध्या में इस दिन का माहौल देखने लायक होता है, जहां हजारों श्रद्धालु भगवान राम के जन्मस्थान पर एकत्र होते हैं। लोग भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा करते हैं और अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं।

    ये भी पढ़ें- 26 March 2026 Rashifal: राशिफल पढ़ें और जानें आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा

    कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और इसे नवरात्रि के समापन के रूप में भी मनाते हैं। माना जाता है, कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मन को शांति मिलती है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।