Isha Rikhi: रैपर बादशाह यानी आदित्य प्रतीक सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार ‘तातीरी’ विवाद की वजह से नहीं बल्कि एक खुशखबरी की वजह से। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के मुताबिक, बादशाह ने पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी के साथ शादी कर ली है। यह खबर तब सामने आई जब ईशा की मां पूनम रिखी ने Instagram पर शादी की कई झलकियां साझा कीं।
लाल जोड़े में दुल्हन, भूरे कुर्ते में दूल्हा-
तस्वीरों में बादशाह भूरे कुर्ते और सुनहरे साफे में नज़र आ रहे हैं, जबकि ईशा ने लाल पंजाबी यूट पहना है, पारंपरिक पंजाबी दुल्हन की पोशाक। वीडियो में दोनों अग्नि के चारों ओर फेरे लेते दिख रहे हैं, जो हिंदू विवाह की सबसे ज़रूरी रस्म है। एक क्लिप में दोनों वरमाला की रस्म निभाते नज़र आते हैं, जबकि दूसरे में पुजारी की देखरेख में रस्में होती दिखती हैं।
कौन हैं Isha Rikhi?
बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि ईशा रिखी आखिर हैं कौन। 1993 में चंडीगढ़ में जन्मी ईशा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं जो पंजाबी सिनेमा में अपना नाम बना चुकी हैं। उन्होंने 2018 में Remo D’Souza की फिल्म ‘नवाबज़ादे’ से बॉलीवुड में भी कदम रखा। ‘जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टाँ दे’ और ‘हैप्पी गो लकी’ जैसी पंजाबी फिल्मों ने उन्हें पहचान दिलाई। दिलचस्प बात यह है, कि ईशा पहले भी बादशाह के साथ एक ज्वैलरी एड में नज़र आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके 11 लाख से ज़्यादा फॉलोअर हैं।
कैसे मिले बादशाह और ईशा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह और ईशा एक साझा दोस्त की पार्टी में मिले थे और तब से दोनों के बीच शादी की अफवाहें उड़ती रही थीं। आखिरकार वो दिन आ ही गया जब दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुन लिया।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के पोस्टर से क्यों मचा बवाल? सिख समुदाय ने रणवीर और फिल्म पर दर्ज की शिकायत
पहली शादी और नई शुरुआत-
बादशाह पहले जैस्मिन से विवाहित थे। 2012 में दोनों ने शादी की और 2017 में उनकी एक बेटी जेस्सामी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ। लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए और जैस्मिन अब लंदन में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। बादशाह ने अपना संगीत सफर 2006 में Yo Yo Honey Singh के साथ शुरू किया था।
2012 में दोनों अलग हुए और बादशाह ने अपना पहला independent गाना ‘कर गई चुल’ रिलीज़ किया, जो बाद में 2016 की फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में इस्तेमाल हुआ। अब एक नई ज़िंदगी की शुरुआत के साथ बादशाह के फैन्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Badshah पर नहीं होगी रहम, हरियाणा पुलिस ने मिटाए 857 लिंक, गिरफ्तारी की मांग और..



