Badshah Song Controversy
    Photo Source - Google

    Badshah Song Controversy: 1 मार्च 2026 को जब बादशाह का हरियाणवी गाना ‘तातीरी’ आया तो फैन्स जमकर नाचे। सिमरन जगलान के साथ बना यह गाना तेज़ी से वायरल हुआ। लेकिन जितनी तेज़ी से गाना फैला उतनी ही तेज़ी से इसके खिलाफ माहौल बनने लगा। हरियाणा में इस गाने को लेकर पुलिस से लेकर महिला आयोग तक सब सक्रिय हो गए और बादशाह के लिए मुसीबत बढ़ती चली गई।

    क्या है गाने में जिसने मचाया बवाल?

    विवाद की जड़ है गाने का वो हिस्सा, जिसमें स्कूली लड़कियों को गाने पर नाचते दिखाया गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस दृश्य को आपत्तिजनक, अनुचित और महिलाओं के प्रति अश्लील बताते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आयोग का कहना था, कि इस तरह का कंटेंट महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के खिलाफ है।

    857 लिंक हटाए YouTube से Instagram तक सफाई-

    हरियाणा पुलिस ने इस मामले में जो कदम उठाए वो अपने आप में बड़े हैं। अब तक इंटरनेट से गाने से जुड़े 857 लिंक हटाए जा चुके हैं, जिनमें YouTube के 154 वीडियो और Instagram के 703 Reels शामिल हैं। पंचकूला पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान सोशल मीडिया के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत चलाया जा रहा है। YouTube, Instagram और अन्य मंचों को नोटिस भेजकर गाने के सभी संस्करण, पूरे वीडियो, shorts, Reels और दोबारा अपलोड किए गए वर्ज़न के निर्देश दिए गए हैं।

    बादशाह कोर्ट नहीं आए-

    मामला तब और बढ़ा जब बादशाह कई बार समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए। इससे नाराज़ महिला आयोग ने उनकी गिरफ्तारी की मांग कर दी। हालांकि बादशाह को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण मिल गया है, जिससे उन्हें फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। अब तक बादशाह ने इस विवाद पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

    ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के पोस्टर से क्यों मचा बवाल? सिख समुदाय ने रणवीर और फिल्म पर दर्ज की शिकायत

    महिलाओं की गरिमा से कोई समझौता नहीं-

    हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने साफ कहा कि राज्य महिलाओं या नाबालिगों की गरिमा का उल्लंघन करने वाली किसी भी चीज़ को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया, कि ऑनलाइन कंटेंट की निगरानी और कड़ी कर दी गई है। मामले की जांच पंचकूला के सेक्टर-20 साइबर पुलिस थाने में चल रही है, जहां गाने को फैलाने वाले खातों और व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है, कि वो आपत्तिजनक कंटेंट की तुरंत सूचना दें, जिससे डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाया जा सके।

    ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की स्क्रीनिंग बनी युद्ध का मैदान, एक स्क्रीन, दो भाषाओं के चलते दर्शकों में हुई मारपीट

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।