Nora Fatehi: फिल्म KD The Devil का गाना “सरके चुनर तेरी सरके” इन दिनों जबरदस्त विवाद में घिरा हुआ है। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नज़र आ रहे हैं। गाने की शुरुआती लाइनों में बेहद अश्लील भाषा थी, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। मामला इतना बढ़ा, कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को एलान किया, कि इस गाने को बैन कर दिया गया है।
नोरा ने दी सफाई-
बुधवार को नोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, कि उन्होंने सिर्फ कन्नड़ वर्ज़न के लिए साइन किया था। हिंदी वर्ज़न के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और जब तक गाना रिलीज़ नहीं हुआ, उन्होंने वो हिंदी वर्ज़न सुना तक नहीं था। लेकिन यह सफाई देते ही ट्रोल्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने उनकी बात को महज़ एक बहाना कहकर उड़ा दिया।
जब ट्रोल्स को मिला करारा जवाब-
नोरा इस बार चुप नहीं रहीं। एक यूज़र ने लिखा, कि बिना बोल जाने कोई काम नहीं करता, इस पर नोरा ने साफ कहा, कि उन्होंने हिंदी बोलों पर परफॉर्म ही नहीं किया, तो उनकी कैसे ज़िम्मेदारी बनती है। जब उन पर जवाबदेही न लेने का आरोप एक और यूज़र ने लगाया, तो नोरा ने लिखा, “Please f**k off।” किसी ने कानूनी कार्रवाई न करने पर सवाल उठाया, तो नोरा बोलीं, “घबराओ मत, मैं मुकदमा ज़रूर करूंगी।”
कुछ दिन गायब रहना ज़रूरी था-
एक यूज़र ने ताना मारा, कि वो कई दिनों से गायब थीं और अब कहानियां बना रही हैं। इस पर नोरा ने भावुक होकर लिखा. कि वो पहाड़ों पर थीं और उनके किसी करीबी का निधन हो गया था, इसलिए कुछ दिन दूर रहना उनके लिए ज़रूरी था। यह पढ़कर कई लोगों ने उनके साथ हमदर्दी जताई।
ये भी पढ़ें- Dhruv Rathee ने क्यों बोला बॉलीवुड स्टार्स को डरपोक? Priyanka Chopra पर साधा निशाना
कपड़ों और डांस पर भी दिया जवाब-
कुछ लोगों ने उनके कपड़ों और डांस पर भी निशाना साधा। नोरा ने दो टूक कहा, कि बॉलीवुड और पूरी दुनिया के मनोरंजन जगत में यह सब पहले से होता आया है, वो इस संस्कृति की जनक नहीं हैं। उन्होंने यह भी माना, कि अब वो अपने खुद के संगीत पर ज़्यादा ध्यान दे रही हैं और आगे से बोलों को लेकर और सतर्क रहेंगी। उन्होंने साफ कहा, “मेरी असली तकलीफ यह है, कि बिना मेरी इजाज़त के मेरे नाम से यह हिंदी वर्ज़न रिलीज़ कर दिया गया।”
ये भी पढ़ें- Wife jokes अब नहीं चलते! Vicky Kaushal के वायरल वीडियो पर भड़के लोग, ग्रीन फ्लैग हसबैंड इमेज पर सवाल



