Renault Duster 2026
    Photo Source - Google

    Renault Duster 2026: Renault India ने बहुप्रतीक्षित नई Duster 2026 को ऑफिशियल तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। SUV की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है जबकि R Pass प्री-बुकिंग वालों के लिए यह 10.29 लाख रुपये में उपलब्ध है। अप्रैल 2026 से डिलीवरी शुरू होगी।

    नया प्लेटफॉर्म, नया जोश-

    नई Duster 2026 को Renault Group के नए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म RGMP पर बनाया गया है, जो अत्यधिक कठिन परिस्थितियों और 5-स्टार सुरक्षा मानकों पर परखा गया है। SUV ने अपनी पुरानी दमदार और एडवेंजर-रेडी पहचान बरकरार रखते हुए कई आधुनिक बदलाव किए हैं। सामने की तरफ ट्रेपज़ोडियल ग्रील और पूरी तरह LED हेडलैंप दिए गए हैं। पीछे C-आकार की टेल लाइट्स को एक लाइट-बार से जोड़ा गया है। 18 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और माउंटेन ज़ेड हरे रंग में two-tone roof इसे भीड़ में अलग बनाता है।

    अंदर से भी है लाजवाब-

    नई Duster का केबिन fighter-jet से प्रेरित और चालक केंद्रित बनाया गया है। प्रीमियम सामग्री, Mountain Jade leatherette की सीटें, carbon और metallic accents मिलकर एक शानदार अनुभव देते हैं। Electric panoramic sunroof और ambient lighting माहौल को और खूबसूरत बनाते हैं। ड्राइवर के लिए Eco, Comfort और Perso तीन multi-sense ड्राइव मोड दिए गए हैं, जिन्हें व्यक्तिगत पसंद के हिसाब से सेट किया जा सकता है।

    तकनीक का खजाना-

    फीचरविवरण
    Infotainment10.1 इंच OpenR Link, Google built-in
    Digital Display10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
    Front Seatsventilated, powered, 6-way adjustment
    Connected Features60 से ज्यादा connected features
    AI AssistantGoogle AI Assistant integration
    SunroofElectric panoramic sunroof

    SUV में 60 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स और Google AI Assistant का इंटीग्रेशन दिया गया है। ADAS फंक्शन को भी व्यक्तिगत पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ किया जा सकता है।

    सुरक्षा में कोई समझौता नहीं-

    Duster 2026 में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड के साथ दिया गया है। सेफ्टी के तौर पर छह airbags, ABS with EBD, सभी पहियों पर disc brakes और ISOFIX child seats मौजूद हैं। 360-degree camera और Level 2 ADAS यानी सेमी-ऑटोनोमस ड्राइविंग असिस्टेंट इसे इस कीमत पर सबसे फीचर-लोडेड SUV में से एक बनाता है।

    बुकिंग, कीमत और प्रतिस्पर्धा-

    वेरिएंटकीमत
    शुरुआती कीमत10.49 लाख (एक्स-शोरूम)
    R Pass प्री-बुकिंग कीमत10.29 लाख
    Strong Hybrid E-Tech 160दिवाली 2026 से उपलब्ध

    ये भी पढ़ें- Honda की वो Electric Car जो अमेरिका को नहीं मिलेगी, भारत में आएंगी ये तीन नई कार

    R Pass प्री-बुकिंग 21,000 रुपये में खुली थी, जिसमें प्रायोरिटी डिलिवरी,खास कीमत, एक्सक्लूसिव मरचंडाइज़ और फैक्ट्री विज़िट जैसे फायदे मिलते हैं। Strong Hybrid E-Tech 160 वेरिएंट, तो पहले ही पूरे साल के लिए सोल्ड आउट हो चुका है। नई Duster का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट और टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर से होगा।

    ये भी पढ़ें- सिर्फ ₹49,999 में Electric Scooter, TVS ने उतारा अब तक का सबसे सस्ता ईवी स्कूटर Orbiter V1

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।