Samsung Galaxy S26
    Photo Source - Google

    Samsung Galaxy S26: Samsung ने आखिरकार अपनी मचअवेटिड Galaxy S26 सीरीज़ से पर्दा उठा दिया। सैन फ्रांसिस्को में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी ने तीन नए फोन, Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra पेश किए। इस बार Samsung ने सिर्फ देखने में नहीं, बल्कि अंदर से भी इन फोनों को काफी बेहतर बनाया है। सबसे बड़ी बात यह है, कि इस सीरीज़ में एक ऐसा फीचर आया है, जो पहले कभी किसी स्मार्टफोन में नहीं देखा गया।

    बिल्ट-इन प्राइवेसी स्क्रीन-

    Galaxy S26 Ultra की सबसे बड़ी खासियत है, इसकी बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले। यह फीचर चालू करने पर फोन की स्क्रीन बगल में खड़े लोगों को दिखना बंद हो जाती है, बिल्कुल वैसे जैसे बाज़ार में मिलने वाली प्राइवेसी स्क्रीन गार्ड काम करती है, लेकिन यह सीधे डिस्प्ले में ही बनी हुई है। ऑफिस हो, मेट्रो हो या कोई भीड़भाड़ वाली जगह अब आपका ज़रूरी काम सिर्फ आपकी नज़रों तक सीमित रहेगा। S26 Ultra में 6.9 इंच का 10-बिट AMOLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। वहीं Galaxy S26 में 6.3 इंच और S26 Plus में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन है।

    नया डिज़ाइन-

    इस बार Samsung ने तीनों फोनों के कैमरा मॉड्यूल को एकजुट कर दिया है, जो Galaxy Z Fold 7 से मिलती-जुलती डिज़ाइन लैंगुएज में आता है। Galaxy S26 Ultra के कोने पहले से ज़्यादा कर्व हैं और इसकी मोटाई महज़ 7.9mm है, जो इसे अपने पिछले मॉडल से पतला बनाती है। रंगों की बात करें, तो Cobalt Violet, White, Black और Sky Blue चार नए रंगों में यह सीरीज़ उपलब्ध है।

    प्रफोर्मेंस और बैटरी-

    Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जबकि Galaxy S26 और S26 Plus में Samsung का अपना Exynos 2600 प्रोसेसर है। बैटरी के मामले में Ultra में पहले जैसी 5,000mAh की बैटरी है, लेकिन अब यह 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Galaxy S26 में 4,300mAh और S26 Plus में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो क्रमशः 25W और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

    कैमरा और AI-

    Galaxy S26 Ultra में 200MP मुख्य कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस का वही सेटअप है जो पिछले साल था, लेकिन मुख्य सेंसर और पेरिस्कोप लेंस की अपर्चर चौड़ी कर दी गई है ताकि रात में और कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें आएं। Galaxy S26 और S26 Plus में 50MP मुख्य कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड का तिहरा सेटअप है।

    AI के लिए Samsung ने Perplexity के साथ हाथ मिलाया है और Bixby को नई एजेंटिक कैपिबिलिटि हैं। साथ ही AI फोटो एडिटर और AI शोर कम करने जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह सीरीज़ Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आती है और सात साल के अपडेट का वादा किया गया है।

    भारत में कीमत?

    मॉडलवेरिएंटकीमत (भारत)Amazon से खरीदें
    Galaxy S2612GB/256GB₹87,999👉 Amazon पर देखें
    Galaxy S2612GB/512GB₹1,07,999👉 Amazon पर देखें
    Galaxy S26 Plus12GB/256GB₹1,19,999👉 Amazon पर देखें
    Galaxy S26 Plus12GB/512GB₹1,19,999👉 Amazon पर देखें
    Galaxy S26 Ultra12GB/256GB₹1,39,999👉 Amazon पर देखें
    Galaxy S26 Ultra12GB/512GB₹1,39,999👉 Amazon पर देखें
    Galaxy S26 Ultra16GB/1TB₹1,89,999👉 Amazon पर देखें

    नोट: ऊपर दिए लिंक Amazon Affiliate लिंक हैं। इनसे खरीदारी करने पर हमें एक छोटा कमीशन मिलता है, जिससे हम आपके लिए बेहतर कंटेंट बनाते रहते हैं।

    ये भी पढ़ें- जानिए कैसे Claude AI ने रातोंरात बर्बाद कर दिया एक Startup, फाउंडर का पोस्ट वायरल

    क्या यह फोन लेने लायक है?

    Galaxy S26 सीरीज़ में इस बार सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव नहीं हुए, बिल्ट-इन प्राइवेसी स्क्रीन और गहरे AI फीचर्स इसे भीड़ से अलग करते हैं। कीमत ज़रूर पिछले साल से ज़्यादा है, लेकिन बेस वेरिएंट में दोगुना स्टोरेज मिलना इसे थोड़ा उचित भी बनाता है। अगर आप एक प्रीमियम Android अनुभव चाहते हैं, तो यह सीरीज़ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

    ये भी पढ़ें- बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया AI रूममेट, नींद में पसीना आए तो पंखा चालू, ठंड लगे तो करता है बंद

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।