Priyanka Gandhi
    Photo Source - Google

    Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद और स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरीं और सीधे कामाख्या मंदिर की ओर रवाना हो गईं। उनका यह दो दिवसीय असम दौरा 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

    बाबा ने कहा हमारी बेटी प्रधानमंत्री बनेगी-

    मंदिर दर्शन के दौरान जो पल सबसे ज्यादा चर्चा में है। वह यह है की उन्होंने एक संन्यासी बाबा से मुलाकात की। बाबा ने प्रियंका से फोटो खिंचवाने की रिक्वेस्ट की और फिर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए कहा, “हमारी बेटी प्रधानमंत्री बनेगी।”

    इस पर प्रियंका मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं। इस छोटे से पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

    राजीव भवन में मेगा मीटिंग का प्लान-

    मंदिर दर्शन के बाद प्रियंका गुवाहाटी स्थित राजीव भवन यानी कांग्रेस भवन पहुंचीं, जहां उनका ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, जिला कांग्रेस कमेटियों के नेताओं और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ कई मीटिंग्स का प्लान था।

    महिला कांग्रेस और NSUI समेत अन्य फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों से भी बातचीत का शेड्यूल था। इससे पता चलता है, कि कांग्रेस असम में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।

    ये भी पढ़ें- Delhi के इन 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जल्द करवाए खाली

    उम्मीदवारों की सिस्टमैटिक स्क्रीनिंग पर फोकस-

    कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, कि प्रियंका गांधी असम में उम्मीदवारों के चयन के लिए एक अनोखी और सिस्टमैटिक स्क्रीनिंग पर पूरी नजर रख रही हैं। राजीव भवन में होने वाली मीटिंग्स में संभावित उम्मीदवारों को परखने, ऑर्गेनाइज़ेशनल तैयारियों का जायजा लेने और राज्य लीडरशिप व AICC के बीच कोर्डिनेट को और मजबूत करने पर खास फोकस रखा गया।

    ये भी पढ़ें- ISRO के रिटायर्ड वैज्ञानिक ने क्यों की अपनी ही पत्नी की हत्या? जानिए पूरा मामला

    असम कांग्रेस नेताओं ने यह भी संकेत दिया, कि जैसे-जैसे चुनाव कैंपेन तेज होगा, प्रियंका के राज्य में और भी दौरे हो सकते हैं। कुल मिलाकर, प्रियंका का यह असम दौरा कांग्रेस की 2026 की बड़ी चुनावी रणनीति का पहला मजबूत कदम नजर आता है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।