Gold Silver Price Surge
    Symbolic Photo Source - Google

    Gold Silver Price Surge: दुनिया में जब भी कोई बड़ा सैन्य संकट आता है, तो सबसे पहले असर पड़ता है, सोने और चांदी की कीमतों पर। इस वक्त ईरान और अमेरिका के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर आ गया है। अगर अमेरिका ने ईरान पर मिसाइल हमला किया, तो दुनियाभर के निवेशक अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर सोने में लगाने लगेंगे।

    जब मांग बढ़ेगी, तो कीमतें आसमान छुएंगी। फरवरी 2026 के हालात और एक्सपर्ट्स की राय यही कह रही है, कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी नए रिकॉर्ड बना सकते हैं।

    सोना कहां तक जा सकता है?

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहले ही $5,000 प्रति औंस का आंकड़ा पार कर चुका है। अगर युद्ध जैसे हालात बने, तो जानकारों का अनुमान है, कि यह $5,500 से $6,000 प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है। भारत में बात करें, तो MCX पर सोना जनवरी 2026 में ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका है।

    एक्सपर्ट्स का कहना है, कि ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ा, तो सोना ₹2,00,000 प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक स्तर भी छू सकता है। यह आंकड़ा सुनकर जहां निवेशकों के कान खड़े हो जाते हैं, वहीं आम आदमी की जेब पर इसका सीधा बोझ पड़ेगा।

    चांदी भी नहीं रहेगी पीछे-

    सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी तेज उछाल दिखा रही हैं। साल 2026 में चांदी ₹4.20 लाख प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर को छू चुकी है। हालांकि कुछ समय के लिए इसमें थोड़ी गिरावट भी आई, लेकिन सैन्य कार्रवाई की खबरें आते ही चांदी में 5.7% तक की रिकवरी देखी गई।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक्सपर्ट्स का अनुमान है, कि चांदी $80 से $90 प्रति औंस तक जा सकती है। चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश दोनों मोर्चों पर मजबूती इसे और आकर्षक बनाती है।

    आखिर कीमतें क्यों बढ़ती हैं युद्ध के समय?

    इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं। पहला है सेफ हैवन यानी सुरक्षित निवेश की चाहत। जब शेयर बाजार डगमगाता है, तो निवेशक सोने का रुख करते हैं, क्योंकि यह हमेशा वैल्यू होल्ड करता है। दूसरा कारण है, सप्लाई चेन और क्रूड ऑयल। ईरान संघर्ष से तेल के दाम बढ़ेंगे, महंगाई आएगी और इससे सोने की कीमतों को और बल मिलेगा।

    तीसरा और बेहद अहम कारण है, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी। चीन और पोलैंड जैसे देशों के सेंट्रल बैंक अपने सोने के भंडार को तेजी से बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्लोबल डिमांड में जबरदस्त इजाफा हो रहा है।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Nitai Roy Chowdhury? वह हिंदू जो बंग्लादेश की नई सरकार में बने मंत्री

    क्या करें निवेशक?

    अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो यह वक्त सतर्कता का है। सोना और चांदी लंबे समय में हमेशा अच्छा रिटर्न देते हैं, लेकिन शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी भी रह सकती है। किसी भी बड़े फैसले से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेना समझदारी होगी।

    ये भी पढ़ें- Live Stream में हटा चेहरे से फिल्टर, तो छोड़ के चले गए 1.4 लाख फॉलोअर्स? जानिए मामला

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।