Meen Sankranti 2026
    Photo Source - Google

    Meen Sankranti 2026: सनातन धर्म में चैत्र महीने को बेहद पवित्र और खास माना जाता है। यही वो महीना है, जब हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है, चैत्र नवरात्र मनाए जाते हैं और मां दुर्गा की भक्तिभाव से आराधना की जाती है। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक का ये समय आस्था और उत्सव का अनोखा संगम होता है। लेकिन इसी महीने एक और बड़ी खगोलीय घटना होती है, जिसका सीधा असर हमारी दिनचर्या और शुभ कामों पर पड़ता है और वो है, मीन संक्रांति और खरमास की शुरुआत।

    15 मार्च से शुरू होगा खरमास-

    ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार खरमास की शुरुआत 15 मार्च 2026 से होगी और इसका समापन 14 अप्रैल को होगा। यानी करीब एक महीने तक शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे सभी शुभ और मांगलिक कार्य रोक दिए जाएंगे। खरमास को हिंदू धर्म में एक ऐसा समय माना जाता है, जब सूर्य देव की स्थिति कमजोर होती है, इसलिए इस दौरान कोई भी नया शुभ काम शुरू करना उचित नहीं समझा जाता। 14 अप्रैल के बाद से एक बार फिर सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

    सूर्य देव का मीन राशि में गोचर-

    ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, आत्मकारक ग्रह सूर्य देव 15 मार्च को देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 14 मार्च तक सूर्य देव कुंभ राशि में रहेंगे और 15 मार्च की रात से मीन राशि में उनका गोचर शुरू हो जाएगा। इसी गोचर के साथ मीन संक्रांति मनाई जाती है और खरमास का आगाज होता है।

    मीन संक्रांति का शुभ मुहूर्त-

    15 मार्च के दिन मीन संक्रांति पर पुण्य काल सुबह 06 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं, महा पुण्य काल सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 41 मिनट तक का होगा। इस दौरान स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। पुण्य क्षण रात 01 बजकर 08 मिनट पर है। साधक अपनी सुविधा के अनुसार इस दिन पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Blessings of Bholenath: भोलेनाथ इन 5 तरह के लोगों पर करते हैं तुरंत कृपा, जानें क्या हैं खास गुण

    मीन संक्रांति पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग-

    इस बार मीन संक्रांति पर शिववास योग का विशेष संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शिव योग और परिघ योग भी एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषियों का मानना है, कि इन शुभ योगों में सूर्य देव की पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। यह संयोग इस संक्रांति को और भी खास बना देता है।

    ये भी पढ़ें- Ramzan 2026 Time Table: 19 फरवरी से शुरू हो रहा है पहला रोज़ा, जानिए सेहरी-इफ्तार का पूरा वक्त

    अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।