Delhi School Bomb Threat: गुरुवार की सुबह दिल्ली में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया, जब राजधानी के तीन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। बच्चे अभी स्कूल पहुंचे ही थे, कि यह खबर आग की तरह फैल गई और पैरेंट्स में घबरा गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा यानी DFS के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, कि सुबह तीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले, जिसके बाद इमरजेंसी एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेना शुरू कर दिया।
इन स्कूलों को मिली धमकी-
DFS अधिकारी के मुताबिक, द्वारका स्थित CRPF पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल के साथ-साथ पश्चिम एन्क्लेव के DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को यह धमकी मिली है। तीनों स्कूल काफी बड़े और पॉपुलर हैं, जहां हर रोज़ हजारों बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे में इस धमकी ने न सिर्फ स्कूल प्रशासन, बल्कि पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।
तुरंत खाली कराए गए स्कूल-
अलर्ट मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए स्कूलों को खाली कराने का आदेश दिया। तीनों स्कूलों में फायर टेंडर और रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गईं। इसके साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके, कि कहीं कोई खतरा तो नहीं है।
ये भी पढ़ें- Justice on Street: 95 साल का बुजुर्ग कोर्ट तक चल नहीं सका, तो सड़क पर बना कोर्टरुम
दिल्ली में बढ़ती जा रही है ऐसी घटनाएं-
यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले कुछ महीनों में राजधानी के कई स्कूलों को बम थ्रेट मिल चुके हैं, जो बच्चों की सेफ्टी को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करते हैं। फिलहाल पुलिस ई-मेल के सोर्स का पता लगाने में जुटी है और जांच जारी है।
ये भी पढ़ें- ISRO के रिटायर्ड वैज्ञानिक ने क्यों की अपनी ही पत्नी की हत्या? जानिए पूरा मामला



