Nissan Gravite 7-Seater: अगर आप लंबे वक्त से अपनी पुरानी गाड़ी बदलकर पूरे परिवार के लिए एक बड़ी और सस्ती गाड़ी लेने की सोच रहे थे, तो Nissan India ने आपकी सुन ली है। कंपनी ने भारत में नई Gravite 7-seater MPV पेश की है, जो ₹6 लाख से भी कम कीमत में आती है। शहर की सड़कों पर चलाने में आसान और पूरे परिवार को आराम से बैठाने वाली यह गाड़ी इस दाम में एक बेहतरीन विकल्प है।
दिखने में तेज़, अंदर से भरपूर-
Gravite की बनावट देखने में काफी आकर्षक है। आगे और पीछे दोनों तरफ LED लाइटें लगी हैं और Nissan का खास C-आकार का डिज़ाइन इसे एक अलग पहचान देता है। ज़मीन से गाड़ी की ऊँचाई 182mm है, जिससे यह शहर के साथ-साथ थोड़े ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आराम से चल सकती है। Forest Green समेत कुल पाँच रंगों में यह गाड़ी मिलती है।
अंदर से भी Gravite काफी अच्छी तरह सजी है। 8-inch का touch screen, 7-inch का डिजिटल डैशबोर्ड, बिना तार के मोबाइल चार्जिंग, स्टार्ट-स्टॉप बटन और स्टेरिंग पर ही गाने व क्रूस कंट्रोल के बटन मिलते हैं। सामान रखने के लिए बूट में 625 लीटर और अंदर 31 लीटर की अलग स्टोरेज है। ठंडक के लिए डुअल AC है, जिसमें 8 वेंट्स हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयर बैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटर, पार्किंग सेंसर और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत कुल 30 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और माइलेज-
Gravite में 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर का पेट्रोल इंजन है, जो 70 hp की पावर और 96 Nm का टार्क देता है। नीचे दी गई पूरी जानकारी देखें-
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| इंजन | 1.0L, 3-सिलेंडर पेट्रोल |
| ताकत | 70 hp / 96 Nm |
| गियरबॉक्स | 5-speed Manual / Automatic |
| माइलेज (Manual) | 19.3 km/l |
| माइलेज (Automatic) | 19.6 km/l |
| पेट्रोल टैंक | 40 लीटर |
कीमत और वेरिएंट-
Gravite कुल 5 अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगी। नीचे देखें-
| variant | gearbox | शुरुआती कीमत |
|---|---|---|
| Visia (Special Edition) | Manual | ₹5.65 लाख |
| Visia | Manual | जल्द आएगी |
| Acenta | Manual / Automatic | जल्द आएगी |
| N-Connecta | Manual / Automatic | जल्द आएगी |
| Tekna | Automatic | जल्द आएगी |
यह कीमत सिर्फ पहले 1,001 ग्राहकों के लिए है। CNG version भी आगे आएगा। गाड़ी पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वॉरेंट है और पहले 5,000 बुकिंग करने वालों को 5 साल तक सर्विस बिल्कुल मुफ्त मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Mahindra UDO: महिंद्रा ने लॉन्च किया हवाई जहाज जैसा ऑटो! 200 KM रेंज के साथ इस कीमत में आया UDO
सिर्फ शुरुआत है यह-
Gravite Nissan के उस बड़े प्लान का पहला हिस्सा है, जिसके तहत 2027 तक तीन नई गाड़ियां भारत में आएंगी। इसके बाद Tekton 5-seater SUV आएगी और 2027 में एक बड़ी 7-seater SUV भी पेश होगी। Nissan साथ ही अपना सर्विस नेटवर्क भी छोटे शहरों और कस्बों तक फैला रही है, जिससे हर जगह के ग्राहकों को अच्छी सेवा मिले। साफ है, कि Nissan भारतीय बाज़ार को गंभीरता से ले रही है और Gravite उसी सोच की पहली झलक है।
ये भी पढ़ें- Vespa Officina 8: 125cc और 150cc में आया Vespa का सबसे खास एडिशन, साथ में मिलेगा मैचिंग हेलमेट



