Delhi Meerut Connectivity
    Photo Source - Google

    Delhi Meerut Connectivity: दिल्ली-मेरठ के बीच रोजाना आने-जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। प्रधानमंत्री 22 फरवरी को नमो भारत ट्रेन के नए सेक्शन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यह पहल न सिर्फ यात्रा को तेज बनाएगी, बल्कि NCR क्षेत्र में कनेक्टिविटी को एक नया आयाम देगी।

    नमो भारत एक्सप्रेस रोजाना 60,000 यात्रियों की पसंद-

    फिलहाल नमो भारत एक्सप्रेस मेरठ साउथ (भुड़बरल) से दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन तक चलती है। इस रूट पर रोजाना औसतन 60,000 यात्री सफर करते हैं। PM ने इस सर्विस को दो चरणों में अलग-अलग समय पर शुरू किया था। अब 22 फरवरी को नमो भारत सर्विस दिल्ली के सराय काले खां तक और मेरठ के तीन नए स्टेशनों, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम तक शुरू होगी। इससे पूरा कॉरिडोर कवर हो जाएगा।

    मेरठ मेट्रो शहर के भीतर आवागमन होगा सुविधाजनक-

    मेरठ मेट्रो मेरठ साउथ स्टेशन से मोदीपुरम डिपो स्टेशन तक उसी ट्रैक पर चलेगी, जिस पर नमो भारत एक्सप्रेस चलती है। यह मेट्रो सभी 13 स्टेशनों पर रुकेगी और 82 किलोमीटर के कॉरिडोर के 23 किलोमीटर सेक्शन पर संचालित होगी। इससे मेरठ शहर के भीतर आवागमन बेहद आसान हो जाएगा।

    स्पीड और तकनीक में अंतर-

    नमो भारत मेट्रो की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि मेरठ मेट्रो की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह अंतर दोनों ट्रेनों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है की इससे दिल्ली से मेरठ का सफर सिर्फ 40 मिनट में पूरा हो जाएगा।

    30,000 करोड़ की परियोजना-

    इस प्रोजेक्ट की लागत 30,000 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण कार्य मार्च 2019 में शुरू हुआ था और जून 2025 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था। नमो भारत मेट्रो और मोदीपुरम स्टेशन तक इसके संचालन के लिए सुरक्षा मंजूरी मिल चुकी है। यात्रियों के लिए जरूरी एंट्री और एग्ज़िट गेट तैयार हैं। तीनों अंडरग्राउंड स्टेशन भी रैडी हैं।

    ये भी पढ़ें- पुलिस से शादी छोड़, 9 केस वाले गुंडे के साथ भागी दुल्हन, जानिए पूरा मामला

    शुरुआती महीनों में दुबई से आएंगी मेट्रो ट्रेनें-

    मोदीपुरम डिपो स्टेशन और डिपो फिलहाल निर्माणाधीन हैं और इन्हें पूरा होने में समय लगेगा। इसलिए शुरुआती सात-आठ महीनों के लिए मेट्रो ट्रेनें दुबई से लाई जाएंगी। यह ध्यान देने वाली बात है, कि नमो भारत एक्सप्रेस दुहाई डिपो से चलती है, जबकि मोदीपुरम डिपो खास तौर पर मेट्रो संचालन के लिए बनाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi के पहुंचते ही संसद के बाहर मंत्रियों ने क्यों किया वॉक-ऑफ? जानिए वायरल वीडियो की कहनी

    दिल्ली-मेरठ के बीच यह नई कनेक्टिविटी न केवल यात्रा का समय बचाएगी, बल्कि दोनों शहरों के बीच व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी। यात्रियों के लिए यह एक सुविधाजनक, तेज और किफायती विकल्प साबित होगा।

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।