Toyota Highlander EV: Toyota ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित तीन-रो इलेक्ट्रिक SUV को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। कई टीजर्स जारी करने के बाद कंपनी ने 2027 Highlander Battery-Electric-Vehicle (BEV) को ऑल-व्हील ड्राइव के साथ ऑफिशियली अनवील किया है।
Highlander Toyota की एक लॉन्ग-रनिंग मॉडल रही है, जो खासतौर पर अमेरिका और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में फैमिली कार बायर्स की पहली पसंद रही है। यह SUV अपनी कम्फर्ट, रोजमर्रा की ड्राइविंग और कभी-कभार आउटडोर एडवेंचर के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आएगी-
Toyota ने कन्फर्म किया है, कि Highlander BEV दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन्स में मिलेगी। पहला ऑप्शन 76.96 kWh की बैटरी का है, जो अर्बन ड्राइविंग और डेली कम्यूट के लिए सूटेबल है। वहीं दूसरा ऑप्शन 95.82 kWh की बड़ी बैटरी का है, जो लॉन्ग जर्नी के लिए परफेक्ट है। कंपनी ने Highlander BEV के ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन को हाइलाइट किया है, लेकिन साथ ही फ्रंट-व्हील ड्राइव वर्जन भी लॉन्च करने की बात कही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा SUV बायर्स को अट्रैक्ट किया जा सके।

बड़ी बैटरी पैक वाली Highlander BEV फुल चार्ज पर 320 माइल यानी करीब 514 किलोमीटर तक की रेंज देने का क्लेम करती है। वहीं छोटी बैटरी पैक के साथ यह 287 माइल यानी 461 किलोमीटर की रेंज देती है। यह रेंज फैमिली ट्रिप्स और लॉन्ग ड्राइव्स के लिए काफी इम्प्रेसिव है।
भारत में कब आएगी-
हालांकि Highlander BEV फैमिली कार बायर्स और Toyota के फैंस के लिए एक एक्साइटिंग लॉन्च है, लेकिन फिलहाल यह नई SUV सिर्फ नॉर्थ अमेरिकन मार्केट के लिए अनाउंस की गई है। इसका मतलब यह है, कि भारत समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में इसे जल्द देखने की उम्मीद कम है। Highlander की लाइन-अप 2001 से अमेरिकन मार्केट में मौजूद है और अब तक इसकी 36 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।
यह नया लॉन्च कुछ महीने बाद आया है, जब Toyota ने ग्लोबली अपने आइकॉनिक Hilux पिकअप ट्रक का BEV वर्जन रिवील किया था। भारत के मामले में देखें, तो Toyota ने पहले ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV डोमेस्टिक मार्केट के लिए डेब्यू करा दी है और अब कीमत अनाउंस करने और डिलीवरी शुरू करने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं।

भारत में आने वाली है Urban Cruiser Ebella-
Urban Cruiser Ebella भी दो बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ आएगी और बड़ी 61 kWh बैटरी के साथ ARAI-सर्टिफाइड 543 किलोमीटर की रेंज देती है। Ebella की प्री-बुकिंग भारत में फिलहाल 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर ओपन है। यह SUV मिड-साइज्ड सेगमेंट में बढ़ती हुई, कंपटीशन का सामना करेगी, जहां कई कैपेबल और अट्रैक्टिव SUVs पहले से मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- Hyundai i20 2026 हुई पहले से ज्यादा सस्ती, जानिए प्रीमियम हैचबैक की नई कीमत
Toyota Highlander BEV स्पेसिफिकेशन्स-
| फीचर | स्मॉल बैटरी | लार्ज बैटरी |
|---|---|---|
| बैटरी कैपेसिटी | 76.96 kWh | 95.82 kWh |
| रेंज | 287 माइल (461 km) | 320 माइल (514 km) |
| ड्राइव टाइप | फ्रंट-व्हील ड्राइव / ऑल-व्हील ड्राइव | फ्रंट-व्हील ड्राइव / ऑल-व्हील ड्राइव |
| सीटिंग | थ्री-रो | थ्री-रो |
Toyota की यह नई इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के EV पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। भले ही यह भारत में अभी न आए, लेकिन Urban Cruiser Ebella के जरिए Toyota इंडियन मार्केट में अपनी इलेक्ट्रिक जर्नी शुरू कर रही है।
ये भी पढ़ें- जानिए क्या है Fery Rides? सिर्फ महिलाओं के लिए बनाई, महिलाओं द्वारा चलने वाली कैब सर्विस



