Dhruv Sharma 32nd Avenue: गुरुग्राम की रियल एस्टेट इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है 32nd Avenue और इसके पीछे का चेहरा हैं ध्रुव शर्मा। लेकिन आज यही नाम विवादों में घिरा हुआ है। गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को 32nd Avenue के फाउंडर, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर ध्रुव शर्मा को कथित 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
उन्हें गुरुग्राम की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़े सवाल खड़े करती है, कि आखिर मामला क्या है और ध्रुव शर्मा कौन हैं?
कौन है Dhruv Sharma-
ध्रुव शर्मा गुरुग्राम में कमर्शियल रियल एस्टेट की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 32nd Avenue की स्थापना की, जो सेक्टर 15 में 32nd Milestone कॉम्प्लेक्स के रूप में जाना जाता है। यह प्रोजेक्ट कई सालों से निवेशकों और कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर रहा है।
शर्मा को एक विज़नरी बिजनेसमैन के तौर पर देखा जाता था, जिन्होंने कमर्शियल स्पेस को एक नए लेवल पर पहुंचाया। लेकिन हाल के महीनों में कंपनी पर कई निवेशकों को समय पर पेमेंट न करने के आरोप लगे थे और अब यह गिरफ्तारी पूरे मामले को एक नई दिशा देती है।
क्या है 2.5 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला-
यह केस सेक्टर 15 के 32nd Milestone कॉम्प्लेक्स में स्थित 3,000 स्क्वायर फीट की पहली मंजिल की एक यूनिट से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने आरोप लगाया है, कि कंपनी ने कमर्शियल यूनिट के लिए सेल एग्रीमेंट की शर्तों को पूरा नहीं किया और कथित तौर पर उसी यूनिट को 25 अन्य व्यक्तियों को बेच दिया। यह आरोप गंभीर है, क्योंकि इससे एक ही प्रॉपर्टी को मल्टीपल बार बेचने का सवाल खड़ा होता है।
2 जनवरी 2025 को खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई। शिकायत में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “आरोपी कंपनी ने 2.5 करोड़ रुपये में यूनिट बेचने की पेशकश की।
21 सितंबर 2021 को शिकायतकर्ता कंपनी ने पूरी रकम का भुगतान किया और एक सेल एग्रीमेंट साइन किया गया। हालांकि, बार-बार फॉलोअप के बावजूद कन्वेयंस डीड शिकायतकर्ता के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं की गई। आरोपी कंपनी ने एग्रीमेंट के अनुसार रेंटल पेमेंट जारी रखी लेकिन डीड एक्जीक्यूशन में देरी की।”
ये भी पढ़ें- Delhi में Yamuna पर बनेगा नया 26वां ब्रिज, कनेक्टिविटी होगी बेहतर
कंपनी का पक्ष और हालिया बयान-
द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 32nd Avenue के एक प्रवक्ता ने बताया, कि ट्रॉम वेंचर्स के साथ यह मुद्दा आपसी समझ के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से हल कर लिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में, कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा था, कि कुछ निवेशकों को पेमेंट में हाल की देरी “गुरुग्राम प्रॉपर्टी के एक सीमित हिस्से में शॉर्ट-टर्म वेकेंसी के कारण हुई।
ये भी पढ़ें- दिल दहलाने वाली घटना! 12वीं के छात्र ने शिक्षिका पर हमला कर काटे होंठ, तेज हथियार से किया वार
प्रवक्ता ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है, कि एक ऐसा ब्रांड जिसे व्यापक रूप से कस्टमर और निवेशक फेवरेट माना जाता है, उसे दशकों की मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और लगातार डिलीवरी के बावजूद, माइनॉरिटी स्पेस में साइक्लिकल वेकेंसी के कारण प्रतिष्ठा पर असर झेलना पड़ा।” फिलहाल ध्रुव शर्मा पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।



