Singapore Pigeon Fine
    Photo Source - Google

    Singapore Pigeon Fine: सिंगापुर में एक 71 वर्षीय भारतीय मूल की महिला को कबूतरों को लगातार दाना खिलाने के कारण भारी जुर्माना भरना पड़ा है। महिला को Wildlife Act के तहत 3,200 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 2.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मामला सिंगापुर के सबसे पुराने हाउसिंग एस्टेट Toa Payoh का है, जहां महिला ने छह महीने तक लगातार कबूतरों को दाना डाला। हालांकि इससे पहले भी उन्हें इसी तरह के कृत्य के लिए चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन उन्होंने अपनी आदत नहीं छोड़ी।

    बार-बार की चेतावनी के बाद भी नहीं मानी बात-

    Channel NewsAsia की रिपोर्ट के अनुसार, Sanmugamnathan Shamla नामक इस महिला ने अधिकारियों को आश्वासन दिया था, कि वह जंगली पक्षियों को दाना खिलाना बंद कर देंगी, लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया। कोर्ट को बताया गया, कि मई 2024 में भी उन्हें अपने घर के पास पक्षियों को अवैध रूप से खाना खिलाने के लिए 1,200 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना भरना पड़ा था।

    इतना ही नहीं, महिला ने सिंगापुर के National Parks Board (NParks) द्वारा चलाए गए, कबूतर पकड़ने के अभियान में भी दखल दिया था। अभियोजन पक्ष ने कहा, कि आरोपी एक दोहराने वाली अपराधी हैं और उनमें कानून के प्रति लगातार उपेक्षा का भाव है। अगर सभी आरोप साबित होते, तो उन पर प्रति आरोप 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लग सकता था।

    कबूतरों को दाना खिलाने पर क्यों है पाबंदी-

    दुनिया भर के कई देशों और शहरों ने कबूतरों को दाना खिलाने पर रोक या पाबंदी लगाई है। सिंगापुर, इटली का वेनिस और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में कबूतरों को खाना खिलाने पर सख्त सजा का प्रावधान है। भारत में भी हाल के वर्षों में इस दिशा में कदम उठाए गए हैं।

    मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे शहरों ने 2025 के अंत तक सार्वजनिक रूप से कबूतरों को दाना डालने पर पाबंदी लगा दी है। इसकी वजह कबूतरों की बीट और पंखों से जुड़े स्वास्थ्य खतरे बताए गए हैं, जिनमें सांस संबंधी बीमारियां शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया छोड़ दुबई में बसे Brett Lee,जानिए क्यों सेलिब्रिटीज को पसंद आ रहा UAE

    सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए है खतरा-

    अधिकारियों का कहना है, कि रिहायशी इलाकों में कबूतरों की बड़ी आबादी से सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा है। कबूतर सालमोनेला जैसे बैक्टीरिया के वाहक होते हैं, जो दस्त, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है, कि कबूतरों की बीट के संपर्क में आने से ऑर्निथोसिस नामक बीमारी हो सकती है, जिसमें बुखार, सिरदर्द, उल्टी और मांसपेशियों में दर्द होता है।

    ये भी पढ़ें- क्या Jeffrey Epstein सच में खाते थे बच्चे? जानिए फैक्ट चेकिंग में क्या निकला और क्यों मचा है बवाल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।