18 March 2026 Rashifal
    Photo Source - Google

    22 January 2026 Rashifal: 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शुरू हो रहा है। आज दोपहर 2:27 बजे तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का आरंभ होगा। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि भगवान सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं।

    शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:54 तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1:53 से 3:01 बजे तक है, इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। आज दक्षिण दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में लंबी यात्रा करने से परहेज करें।

    21 January 2026 Rashifal
    Photo Source – Google

    मेष राशि-

    मेष राशि वालों के लिए आज धन लाभ का विशेष योग बन रहा है। आपकी मेहनत और काम आपको समाज में सम्मान दिलाएगा और रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। मरून रंग आपके लिए शुभ रहेगा और उपाय के रूप में गौ माता को रोटी खिलाएं।

    वृष राशि-

    वृष राशि वालों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और पैसे कमाने के नए रास्ते बनाने होंगे। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी से बचना जरूरी है। केसरिया रंग धारण करें और पक्षियों को दाना खिलाएं।

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं और धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। गुस्से से बचें, गुलाबी रंग शुभ रहेगा और किसी गरीब को चावल का दान करें।

    कर्क राशि-

    कर्क राशि वालों को आज विदेश से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। रिसर्च से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा और रिश्तों को संभालने का समय है। नौकरी में बदलाव की योजना बनेगी, लेकिन सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। व्यापार में हर काम सावधानी से करें और खर्चों को कंट्रोल में रखें। हल्का हरा रंग शुभ है और भगवान विष्णु की आरती करें।

    सिंह राशि-

    सिंह राशि वालों के लिए आज धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार में प्रेम भाव बढ़ेगा और पार्टनरशिप के काम में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा और संतान से सुख की अनुभूति होगी। क्रोध की वजह से काम बिगड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। अहंकार से बचें, लाल रंग धारण करें और किसी गरीब को भोजन दान करें।

    Aaj Ka Rashifal
    Photo Source – Google

    कन्या राशि-

    कन्या राशि वालों को आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। उधार लेनदेन से बचना होगा और किसी से मतभेद हो सकता है। नेगेटिव विचारों से दूर रहें और अपने अंतर्मन की आवाज सुनकर फैसला करें। व्यापार में हानि की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। खर्चों को कंट्रोल करना जरूरी है। गुलाबी रंग शुभ रहेगा और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

    तुला राशि-

    तुला राशि वालों की आज योजनाएं सफल होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम पूरे करने का दिन है। खर्चे बढ़ने की संभावना है, इसलिए अपने बजट पर ध्यान दें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और व्यापार में ध्यान देने का समय है। कम बोलें, सफेद रंग धारण करें और किसी गरीब को आटे का दान करें।

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि वालों को आज परिवार से जुड़े काम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला सोच समझकर करना होगा और प्रोफेशन में ध्यान देने का समय है। किसी शुभचिंतक से मदद ले सकते हैं। वाहन से चोट का खतरा है, इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग है। क्रोध से बचें, हल्का पीला रंग शुभ है और पक्षियों को रोटी खिलाएं।

    धनु राशि-

    धनु राशि वालों की आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। भाई-बहन से मतभेद न बढ़ने दें और काम में सफलता मिलेगी। कोई गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। टेंशन से बचें, पीला रंग धारण करें और किसी मंदिर में मिश्री का दान करें।

    मकर राशि-

    मकर राशि वालों के लिए आज धन लाभ का योग है। आपका सम्मान बढ़ेगा, लेकिन वाणी का प्रयोग सोच समझकर करना होगा। घर में तनाव दूर होगा और सुख बढ़ेगा। मन की उथल-पुथल शांत होगी और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। कम बोलें, क्रीम रंग शुभ है और पक्षियों को दाना खिलाएं।

    22 December 2025 Rashifal
    Photo Source – Google

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि वालों को आज मेहनत का फल प्राप्त होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा और करियर को आगे बढ़ाने का समय है। मन की चिंता दूर होगी और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी से बचें, गुलाबी रंग धारण करें और किसी गरीब को आटे का दान करें।

    ये भी पढ़ें- कब है Basant Panchami 2026? गजकेसरी योग बन रहा इस दिन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    मीन राशि-

    मीन राशि वालों को आज अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा। विदेश से संबंधित काम से लाभ होगा और सेहत का ध्यान रखना होगा। सुख सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा और मन में चिंता रहेगी। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। गुस्से से बचें, पीला रंग शुभ है और भगवान विष्णु की आरती करें।

    ये भी पढ़ें- राहु की महादशा से रातों-रात मिलेगी राहत! बस कर लें ये 4 अचूक उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।