Viral Video: मुंबई की एक छोटी सी फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ₹1.25 करोड़ की कीमत वाली इस प्रॉपर्टी को देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो में दिख रहा है, कि किचन और बाथरूम आमने-सामने हैं और पूरा घर इतना छोटा है, कि लोगों को क्लॉस्ट्रोफोबिया महसूस हो रहा है।
लैविश़ लुक लेकिन टिनी स्पेस-
वायरल वीडियो में एक महिला मुंबई की एक अपार्टमेंट दिखा रही हैं। मेंटेनेंस, इंटीरियर डिजाइनिंग और फर्नीचर के मामले में फ्लैट बेशक शानदार लग रहा था, लेकिन साइज किसी को भी इंप्रेस नहीं कर पाया। मेन हॉल से लेकर किचन तक सब कुछ बेहद छोटा था। जो चीज सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी, वह ये कि अपार्टमेंट में किचन और बाथरूम एकदम पास-पास थे और एक-दूसरे के सामने फेस कर रहे थे।
₹1.25 करोड़ की कीमत ने उड़ाए होश-
इंटरनेट यूजर्स को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब फ्लैट की कीमत सामने आई। इस माचिस की डिब्बी जैसे अपार्टमेंट की कथित कीमत ₹1.25 करोड़ बताई जा रही है। ये पोस्ट देखते ही वायरल हो गया और लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। ज्यादातर लोगों ने मुंबईकरों के साथ सहानुभूति जताई, जबकि कुछ ने कहा, कि सरकार को ऐसी कीमतों में हस्तक्षेप करना चाहिए। हम पोस्ट की डिटेल्स और ऑथेंटिसिटी की पुष्टि नहीं कर सके।
सोशल मीडिया बन गया मुंबई रियल एस्टेट-
Reddit पर ‘jayantikaa’ नाम के हैंडल से शेयर की गई इस पोस्ट में लिखा था, “Mumbai real estate feels like a massive social experiment at this point.” पोस्ट को आज शेयर किया गया और अब तक 4 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोगों ने जमकर कमेंट किए और अपनी राय रखी।
मजेदार और सीरियस कमेंट्स-
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “टॉयलेट सीट पे बैठ के उबलते हुए दूध पे नजर रखने का कन्विनियंस दे रखा है।” एक और शख्स ने कहा, “बाथरूम तो हॉल जितना बड़ा लग रहा है।” तीसरे यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, “माचिस की डिब्बी में इससे ज्यादा तीलियां आ जाती हैं।” कई लोगों ने कहा, कि 1RK को 1BHK के रूप में बेचा जा रहा है।
सरकार से हस्तक्षेप की मांग-
गंभीर कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, “मुंबई में रहने के लिए झुग्गी ही सबसे सस्ता ऑप्शन है।” एक और व्यक्ति ने सरकार से मांग करते हुए कहा, “सरकार को एरिया वाइज रेट फिक्स करना चाहिए। वरना बिल्डर्स मनमानी रकम मांगते रहेंगे जिसकी वजह से आम आदमी प्रॉपर्टी नहीं खरीद पाता।”
ये भी पढ़ें- Viral Video: “कम से कम बाइक तो मांग लो”, लव मैरिज के बाद पति की बेशर्म दहेज डिमांड, रोती पत्नी…
कड़वा सच-
मुंबई भले ही कई लोगों की ‘ड्रीम सिटी’ हो, लेकिन यहां रहना, किसी सपने जैसा नहीं है। खासकर जब बात आती है, एक अच्छी प्रॉपर्टी, फ्लैट या अपार्टमेंट खरीदने या किराए पर लेने की। शहर पहले से ही अपने महंगे रेंट कल्चर के लिए बदनाम था, लेकिन इंटरनेट के आम होने के बाद ऐसे मामले दोगुनी रफ्तार से सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रूस में बर्फ का तांडव! इमारतों की तीसरी मंजिल तक पहुंची बर्फ, वीडियो देख उड़े होश



