iPhone 18 Series: Apple की अगली जनरेशन iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च में अभी काफी समय है, लेकिन इसके बावजूद लीक्स और रुमर्स ने टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में ऐसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आने वाले सालों में iPhone के डिजाइन और परफॉर्मेंस की दिशा बदल सकते हैं। वहीं, base iPhone 18 भी कुछ अहम अपग्रेड्स के साथ आ सकता है।
iPhone 18 Pro में मिलेगा LTPO Plus डिस्प्ले, बैटरी होगी और बेहतर-
कोरियन टेक वेबसाइट ET News के अनुसार, iPhone 18 Pro मॉडल्स में नया LTPO Plus AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह मौजूदा LTPO डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा बैटरी एफिशिएंट होगा। LTPO टेक्नोलॉजी की खासियत यह है, कि यह जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को 1Hz तक कम कर सकती है, जिससे बैटरी की खपत काफी कम होती है। Apple इस टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाकर यूज़र्स को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने की तैयारी में है।
Dynamic Island को कह सकते हैं अलविदा-
रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं, कि Apple iPhone 18 Pro और Pro Max से डायनेमिक आइज़लैंड को हटा सकता है। इसकी जगह स्क्रीन के टॉर-लेफ्ट में पंच-होल कटआउट पंच-होल-कटआउट देखने को मिल सकता है, जबकि Face ID sensors को यूज़र डिस्प्ले शिफ्ट किया जा सकता है। माना जा रहा है, कि यह बदलाव Apple के 20th anniversary iPhone की तैयारी का हिस्सा है, जिसमें पूरी तरह bezel-less डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, बेस iPhone 18 और अगली iPhone Air में Dynamic Island बरकरार रहने की उम्मीद है।
iPhone 18 में ज्यादा RAM, मल्टीटास्किंग होगी स्मूद-
Apple भले ही आधिकारिक तौर पर RAM को लेकर जानकारी न देता हो, लेकिन certification listings से पता चलता है, कि iPhone 17 में base मॉडल को 8GB RAM मिली थी, जबकि Pro और Air मॉडल्स में 12GB RAM दी गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि iPhone 18 में भी ज्यादा RAM दी जाएगी, जिससे gaming, video editing और heavy multitasking और बेहतर हो सकेगी।
नए रंग, नया डिजाइन और पावरफुल A20 चिपसेट-
iPhone 18 Pro सीरीज़ में नए रंग भी देखने को मिल सकते हैं। Cosmic Orange के बाद अब Purple और Burgundy जैसे premium shades टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा, Pro मॉडल्स में unified rear design हो सकता है, जिससे two-tone look को हटाया जा सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो base iPhone 18 में A20 chipset और Pro मॉडल्स में A20 Pro SoC मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चिप 2nm process पर आधारित हो सकती है, जो performance और power efficiency दोनों को नया स्तर देगी।
iPhone 18 Series: लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत-
Apple इस बार iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च को दो हिस्सों में कर सकता है। iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Fold के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की संभावना है, जबकि base iPhone 18, iPhone 18e और नई iPhone Air को 2027 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। कीमत की बात करें, तो iPhone 18 सीरीज़ की pricing iPhone 17 के आसपास ही रह सकती है, जो भारत में Rs 82,900 से शुरू होकर Rs 1,49,900 तक जाती है।
ये भी पढ़ें- Jio का ₹369 का नया प्रीपेड प्लान! कम कीमत में 84 दिन की वैलिडिटी, जानिए कौन उठा सकता है फायदा
iPhone 18 Series Expected Price Comparison (India)
| Model | Expected Price (₹) |
|---|---|
| iPhone 18 | ₹82,900 (Approx) |
| iPhone 18 Air | ₹1,19,900 (Approx) |
| iPhone 18 Pro | ₹1,34,900 (Approx) |
| iPhone 18 Pro Max | ₹1,49,900 (Approx) |
ये भी पढ़ें- जानिए कैसे मां-बेटे ने मिलकर लूटे 240 करोड़, 9000 Fake Accounts का खेल



