Neha Kakkar: बॉलीवॉड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। सिंगर ने अपने फैंस और मीडिया को बताया, कि वह अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर चीज से ब्रेक लेने जा रही हैं। इतना ही नहीं, नेहा ने पैपराजी से भी अपील की है, कि वे उनकी तस्वीरें न लें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और फैंस परेशान नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखा नेहा ने-
नेहा कक्कड़ ने अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, कि यह समय है जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का जिसके बारे में वह अभी सोच सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा, कि उन्हें नहीं पता, कि वह वापस आएंगी या नहीं। यह पोस्ट देखकर फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई। नेहा, जो अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं, ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी।
अपनी पहली स्टोरी के बाद नेहा ने एक और मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खासतौर पर पैपराजी और फैंस से रिक्वेस्ट की, कि वे इस समय उनकी फोटो या वीडियो न बनाएं। उन्होंने लिखा, कि वह उम्मीद करती हैं, कि लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और उन्हें इस दुनिया में फ्रीली जीने देंगे। उन्होंने कहा, कि नो कैमरा प्लीज और यह कम से कम वह चीज है, जो लोग उनकी पीस ऑफ माइंड के लिए दे सकते हैं।
स्टोरीज हुईं डिलीट, फैंस में बढ़ी बेचैनी-
खास बात यह है, कि नेहा ने इन स्टोरीज को पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया। इससे फैंस और भी ज्यादा परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। अभी तक नेहा की मैनेजमेंट टीम या किसी प्रतिनिधि की ओर से इस ब्रेक की अवधि या खास वजह के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं, कि आखिर क्या हुआ जिसकी वजह से नेहा को यह बड़ा कदम उठाना पड़ा।
ये भी पढ़ें- अब B Praak को क्यों दी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी? जानिए पूरा मामला
कैंडी शॉप सॉन्ग पर मिली थी आलोचना-
गौरतलब है, कि हाल ही में नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ को उनके गाने कैंडी शॉप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बैकलैश मिला था। इसे लॉलीपॉप के नाम से भी जाना जाता है। इस गाने पर काफी नेगेटिव रिएक्शन आए थे। कुछ लोगों का मानना है, कि शायद यही वजह हो सकती है, जिसकी वजह से नेहा ने ब्रेक लेने का फैसला लिया हो, लेकिन इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है।
ये भी पढ़ें- क्या Black Magic ने ली Shefali Jariwala की जान? पति पराग त्यागी ने किया चौंकाने वाला दावा



