Shefali Jariwala
    Photo Source - X

    Shefali Jariwala: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन को छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। पराग ने दावा किया है, कि शेफाली की मौत के पीछे काला जादू या ब्लैक मैजिक का हाथ था। यह बयान, उन्होंने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तूफान मचा हुआ है।

    पराग त्यागी का भावुक खुलासा-

    पराग त्यागी ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, कि उनका यह विश्वास किसी अफवाह पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत अनुभव और अंतर्मन की आवाज पर आधारित है। उन्होंने कहा, “बहुत सारे लोग नहीं मानते इन चीजों को लेकिन मैं बहुत मानता हूं। जहां पर भगवान है वहां शैतान भी है और पता है लोग अपने दुख से दुखी नहीं हैं, दूसरे के सुख से दुखी हैं। मुझे लगता नहीं, मुझे पता है, किसी ने किया है। मैं ये नहीं बोल सकता, किसने किया लेकिन किसी ने तो किया है।”

    दो बार महसूस हुई अजीब घटनाएं-

    पराग ने बताया, कि यह पहली बार नहीं था, जब उन्हें कुछ असामान्य महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे महसूस होता है, कि कुछ तो गड़बड़ है। एक बार नहीं दो बार हुआ है, ऐसा महसूस और एक बार तो निकल गए, लेकिन इस बार थोड़ा हैवी रहीं चीजें। आई डोंट नो, आइडिया नहीं क्या चीज थी क्या नहीं।” यह सुनकर समझा जा सकता है, कि पराग ने पहले भी शेफाली के जीवन में कुछ अजीब संकेत महसूस किए थे, लेकिन इस बार स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर हो गई।

    पूजा-पाठ बढ़ाने का प्रयास-

    पराग ने यह भी बताया, कि वह नियमित रूप से भक्ति और प्रार्थना करते थे और इसी दौरान उन्हें शेफाली में कुछ बदलाव महसूस हुए। उन्होंने कहा, “मैं जब बैठा हूं ना भक्ति में मुझे महसूस हो जाता है। मैं उनको टच करके समझ जाता था, कि भाई कुछ तो गड़बड़ है। इस बार कुछ ज्यादा था, तो मैंने थोड़ा सा पूजा बढ़ा दी थी। आई नो फॉर हंड्रेड परसेंट किसी ने तो किया है।”

    शेफाली जरीवाला का सफर और अचानक निधन-

    शेफाली जरीवाला ने ‘कांटा लगा’ गाने से शोहरत हासिल की थी और बाद में टेलीविजन और रियलिटी शो में भी नजर आईं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि वह लाखों लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री थीं। जून 2025 में उनका अचानक निधन हो गया। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था और किसी भी अलौकिक कारण की रिपोर्ट नहीं की गई थी।

    ये भी पढ़ें- अब B Praak को क्यों दी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी? जानिए पूरा मामला

    लेकिन अब पराग त्यागी के इस बयान ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। लोग सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस कर रहे हैं, कि क्या वाकई में काला जादू जैसी चीजें होती हैं या यह सिर्फ एक पीड़ित पति का दुख है, जो अपनी पत्नी की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

    अस्वीकरण: यह लेख पराग त्यागी के बयानों पर आधारित है। किसी भी अलौकिक दावे की पुष्टि नहीं की गई है।

    ये भी पढ़ें- डॉन लौट आया! SRK ने Don3 के लिए भरी हामी, पर रख दी ये बड़ी शर्त

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।