Mary Kom
    Photo Source - Google

    Mary Kom: ओलंपिक पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम अपने पूर्व पति करुंग ओनखोलर कॉम पर लगाए गए आरोपों को लेकर भारी आलोचना का सामना कर रही हैं। इस मामले में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राजनेता मनोज तिवारी ने भी दखल देते हुए मैरी कॉम की आलोचना की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर व्यापक बहस छिड़ गई है।

    विवाद और तलाक की कहानी-

    मैरी कॉम और करुंग ओनखोलर का विवाह 2005 में हुआ था, उस समय मैरी अभी देश की सबसे प्रसिद्ध मुक्केबाज नहीं बनी थीं। दंपति ने 2023 में आधिकारिक रूप से तलाक की घोषणा की। इस रिश्ते से उनके तीन बेटे और एक गोद ली हुई बेटी हैं। हालांकि हाल के इंटरव्यू में मैरी के बयानों ने इस अलगाव को फिर से सुर्खियों में ला दिया है और सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

    गंभीर आरोप और वायरल वीडियो-

    मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है, कि उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई, जमीन का कब्जा उनसे छीन लिया गया है। एक वायरल हो रहे वीडियो में मैरी ने ओनखोलर को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में संबोधित किया, जो महिला की आय पर निर्भर थे। इन आरोपों के जवाब में करुंग ओनखोलर ने इन्हें “अपमानजनक आरोप” करार देते हुए मैरी से सबूत पेश करने की मांग की है।

    मनोज तिवारी का विवादित बयान-

    गुरुवार शाम को पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट में मैरी कॉम की आलोचना करते हुए लिखा, “Sorry #MaryKom, देश ने आपसे एक बेहतर इंसान होने की उम्मीद की थी। मुझे उनके पूर्व पति के लिए खेद महसूस हो रहा है! यह शर्मनाक है!” तिवारी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, कि हालांकि यह उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन वे खुद को रोक नहीं सके, क्योंकि इससे समाज को बहुत गलत संदेश जाता है। हालांकि तिवारी ने कुछ समय बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉर्ट सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर हो चुका था।

    ये भी पढ़ें- Hardik Pandya के साथ फैन ने पार की बदतमीजी की सारी हदें! वायरल वीडियो देख भड़के फैंस

    रिंग में उपलब्धियां-

    विवाद के बीच यह महत्वपूर्ण है, कि मैरी कॉम की खेल में उपलब्धियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे छह बार की विश्व चैंपियन हैं, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं और अनगिनत अंतरराष्ट्रीय खिताबों और सम्मानों की मालकिन हैं। मणिपुर राज्य से विश्व चैंपियन बनने तक का उनका सफर आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। हालांकि वर्तमान में उनकी व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े ये विवाद उन्हें सार्वजनिक जांच के दायरे में ला खड़े किए हैं।

    ये भी पढ़ें- Hardik Pandya के साथ फैन ने पार की बदतमीजी की सारी हदें! वायरल वीडियो देख भड़के फैंस

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।