Aaj ka Rashifal
    Photo Source - Google

    Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार आज का दिन खास रहने वाला है। चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं। सप्तमी तिथि सुबह 8:23 तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 12:50 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:52 से 11:10 तक रहेगा। पूर्व दिशा में दिशाशूल है इसलिए लंबी यात्रा से बचें।

    मेष राशि-

    मेष राशि वालों के लिए आज हर काम सावधानी से करना जरूरी है। रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। गुस्से से बचें और मधुर वाणी का प्रयोग करें तो लाभ होगा। उधार लेनदेन से दूर रहें। बिजनेस से जुड़े खर्चे बढ़ेंगे। किसी गरीब को भोजन दान करें।

    वृष राशि-

    वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। योजना बनाकर काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा और परिवार की परेशानी दूर होगी। सेहत के मामले में ध्यान दें। बिजनेस में लाभ का योग बन रहा है। आलस्य से बचें। गौ माता को रोटी खिलाएं।

    मिथुन राशि-

    मिथुन राशि वालों की परिवार से संबंधित समस्याएं हल होंगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। बातचीत में धैर्य रखें और जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। सेहत का ख्याल रखना होगा। व्यापार में उधार लेनदेन से बचें। खर्चों को कंट्रोल करें। पक्षियों को दाना खिलाएं।

    कर्क राशि-

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। मित्रों की मदद से काम बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे करने का समय है। धन की स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा से जुड़े काम बनेंगे और संतान संबंधी परेशानी हल होगी। व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। कम बोलें। शिव जी को जल अर्पित करें।

    सिंह राशि-

    सिंह राशि वालों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें और धैर्य से कार्य करें। मन में नेगेटिव विचार ना पालें। बड़े फैसले घर वालों से सलाह लेकर करें। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। धैर्य रखें और गौ माता को रोटी खिलाएं।

    कन्या राशि-

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार है। भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके प्राप्त होंगे। बड़े काम योजना बनाकर करें। यात्रा से लाभ का योग है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। क्रोध से बचें। चींटियों को आटा और गुड़ मिलाकर खिलाएं।

    तुला राशि-

    तुला राशि वालों को कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। सेहत पर ध्यान देना होगा। पूरे उत्साह से काम करेंगे। किसी के कहने पर विचार ना बदलें। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। जल्दबाजी से बचें। किसी गरीब को फल दान करें।

    वृश्चिक राशि-

    वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। मन उत्साहित रहेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए व्यापार में उन्नति के रास्ते बनेंगे। गुस्से से बचें। किसी गरीब को गुड़ दान करें।

    धनु राशि-

    धनु राशि वालों की नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी। मन की चिंता दूर होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे। करियर से जुड़े फैसले सावधानी से करें। क्रोध से बचना होगा। बिजनेस करने वालों के लिए व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज बहुत अलर्ट होकर कार्य करें। गौ माता को रोटी खिलाएं।

    मकर राशि-

    मकर राशि वालों के कार्यों के नतीजे अनुकूल होंगे। अनजान लोगों से मुलाकात होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। व्यापार में बढ़त देखने को मिलेगी। आलस्य ना करें। किसी गरीब को भोजन दान करें।

    कुंभ राशि-

    कुंभ राशि वालों को हर काम सावधानी से करना होगा। करियर से संबंधित समस्या हल होगी। परिवार की सलाह से बड़े फैसले करें। बड़ा निवेश आज करने से बचें। सेहत पर ध्यान देना होगा। व्यापार में मेहनत बढ़ाने का समय है। जल्दबाजी से बचें। पक्षियों को दाना खिलाएं।

    ये भी पढ़ें- 2026 में इन राशियों के जातकों की बज सकती है शादी की शहनाई

    मीन राशि-

    मीन राशि वालों को मेहनत का फल प्राप्त होगा। वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। अहंकार से बचें। ऐसा कोई काम ना करें कि टेंशन और बढ़े। बिजनेस करने वालों को व्यापार में सावधानी से निवेश करना चाहिए। अहंकार से बचें। किसी गरीब को भोजन दान करें।

    ये भी पढ़ें- ये रहस्यमयी मंदिर दिन में दो बार हो जाता है गायब, समुद्र खुद करता है भगवान शिव का जलाभिषेक

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।