Aaj ka Rashifal: नमस्कार दोस्तों! आज बुधवार 7 जनवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह जानने से पहले आइए समझते हैं, आज के पंचांग की खास बातें। माघ मास का कृष्ण पक्ष चल रहा है और पंचमी तिथि है। सुबह 11:56 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और भगवान सूर्य धनु राशि में विराजमान हैं।
शुभ और अशुभ मुहूर्त-
आज का दिन खास है, क्योंकि विजय मुहूर्त का समय मिल रहा है। लेकिन सावधान रहें, दोपहर 2:12 से 2:53 तक राहु काल रहेगा, इसलिए इस समय कोई नया काम शुरू करने से बचें। दोपहर 12:27 से 1:46 तक दिशाशूल उत्तर दिशा में है, इसलिए उत्तर दिशा की ओर लंबी यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आज टाल दें।
मेष राशि दोस्तों का साथ रहेगा खास-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मित्रों के सहयोग से सफलता दिलाने वाला है। कहीं दूर से कोई अच्छी खबर आपके पास आ सकती है जो आपको खुशी देगी। लेकिन ध्यान रखें कि हर किसी से अपने मन की बात शेयर करने से बचें। आज धन निवेश के मामले में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन व्यापार में नुकसान की संभावना है इसलिए सतर्क रहें। धैर्य बनाए रखें। किसी गरीब को भोजन दान करने से आपको शुभ फल मिलेगा।
वृष राशि प्रॉपर्टी के काम होंगे पूरे-
वृष राशि वालों के लिए आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनने के योग हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा और सेहत भी अच्छी रहेगी। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहने वाली है। बस किसी से बेवजह उलझने से बचें और अनजान लोगों के भरोसे कोई जरूरी काम ना छोड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गौ माता को रोटी खिलाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि यात्रा से होगा लाभ-
मिथुन राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट के अनुसार ही खर्च करें। मन में नकारात्मक विचार ना पालें और मित्रों की सहायता से आपके काम बन जाएंगे। व्यापार में आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। अपनी सेहत पर ध्यान दें। पक्षियों को दाना खिलाने से शुभता बढ़ेगी।
कर्क राशि करियर में मिलेगी तरक्की-
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से शानदार है। काम में आ रही रुकावटें आज दूर होंगी और यह करियर को आगे बढ़ाने का सही समय है। परिवार की बात मानने से आपको फायदा होगा और रिश्तेदारों से मतभेद भी दूर होंगे। हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं और व्यापार में सावधानी की जरूरत है। अहंकार से बचें। किसी गरीब को भोजन दान करें।
सिंह राशि धन लाभ के योग प्रबल-
सिंह राशि वालों के लिए आज धन लाभ का योग बन रहा है। आपके काम की स्थिति बेहतर होगी और आपका यश बढ़ेगा। परिवार में कलह दूर होगी लेकिन अपने स्वभाव में क्रोध को हावी ना होने दें। व्यापार में मेहनत को बढ़ाना होगा तभी सफलता मिलेगी। जल्दबाजी से बचें। किसी गरीब को आटे का दान करने से लाभ होगा।
कन्या राशि रुका पैसा होगा वापस-
कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी है कि आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। मन में नकारात्मक विचार बढ़ने ना दें और अपनी योग्यता को बढ़ाने का प्रयास करें। क्रोध से दूर रहें। पक्षियों को दाना खिलाएं।
तुला राशि विदेश से जुड़े काम होंगे सफल-
तुला राशि वालों के लिए आज विदेश से जुड़े काम बनने के योग हैं। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है और प्रोफेशन में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला ना करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में सावधानी से कार्य करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी गरीब को चावल का दान करें।
वृश्चिक राशि मेहनत का मिलेगा फल-
वृश्चिक राशि वालों को आज धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। कार्यों के अच्छे नतीजे मिलेंगे और करियर को आगे बढ़ाने का यह सही समय है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। अपना मनोबल ऊंचा रखें और आलस्य से बचें। किसी गरीब को फल दान करने से लाभ होगा।
धनु राशि सावधानी से लें फैसले-
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें और किसी से बहस ना करें। उधार पैसा लेकर कोई काम करने से बचें क्योंकि नुकसान हो सकता है। रिश्तों को लेकर चिंता रहेगी और सेहत के मामले में लापरवाही ना करें। व्यापार में भी सावधानी बरतें। हर काम में सतर्क रहें। किसी गरीब को भोजन दान करें।
मकर राशि करियर पर फोकस-
मकर राशि वालों के लिए आज करियर पर ध्यान देने का समय है। योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी से कोई बड़ा वादा ना करें और जीवनसाथी की सलाह से काम करें तो फायदा होगा। व्यापार में मेहनत बढ़ानी होगी। अहंकार से बचें। किसी गरीब को हरे फल दान करें।
कुंभ राशि सुख सुविधाओं में होगा इजाफा-
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे और जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। घर परिवार को समय देना होगा और यात्रा से लाभ का योग है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है और व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। कम बोलें और ज्यादा सुनें। किसी गरीब को आटे का दान करें।
ये भी पढ़ें- 2026 में इन राशियों के जातकों की बज सकती है शादी की शहनाई
मीन राशि रुके काम होंगे पूरे-
मीन राशि वालों के लिए आज रुके हुए काम बनने के योग हैं। मित्रों की सलाह से बड़े फैसले करें तो सही रहेगा। करियर में स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ के लिए किए गए काम सफल होंगे। क्रोध को अपने ऊपर हावी ना होने दें और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी काम को टालें नहीं। गौ माता को रोटी खिलाएं।
ये भी पढ़ें- ये रहस्यमयी मंदिर दिन में दो बार हो जाता है गायब, समुद्र खुद करता है भगवान शिव का जलाभिषेक



