Haryana School Winter Vacation: हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश यानी विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है। इस साल विंटर वेकेशन 1 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक रहेंगी। यानी पूरे 15 दिनों तक बच्चे घर पर रहकर नए साल और सर्दियों का मजा ले सकेंगे। स्कूल निदेशालय की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी स्कूल 16 जनवरी 2026 से दोबारा खुलेंगे और नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
हालांकि, कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है, कि इन कक्षाओं के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बुलाया जा सकता है। इसलिए बोर्ड क्लासेज के स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से संपर्क में रहना चाहिए और प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों की जानकारी लेते रहना चाहिए।
ठंड और कोहरे को देखते हुए बदले गए स्कूल टाइमिंग-
सर्दियों के मौसम और घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरे हरियाणा में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, खासकर सुबह के समय जब तापमान काफी कम होता है और कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो जाती है।
नई टाइमिंग 15 नवंबर 2025 से लागू हो चुकी हैं और 15 फरवरी 2026 तक जारी रहेंगी। सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल अब सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। इससे बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी और वे आराम से स्कूल पहुंच सकेंगे।
डबल शिफ्ट सिस्टम वाले स्कूलों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी। कुल मिलाकर डबल शिफ्ट स्कूल सुबह 7:55 बजे से शाम 5:15 बजे तक खुले रहेंगे।
ये भी पढ़ें- 2026 में छप्परफाड़ सैलरी दिलाएंगी ये 10 स्किल्स! नए ग्रेजुएट्स आज ही सीख लें, वरना पिछड़ जाएंगे
शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपलों को इन नई टाइमिंग्स को सख्ती से फॉलो करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, कुछ स्कूलों के अपने अकादमिक कैलेंडर में मामूली अंतर हो सकता है, इसलिए पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से सही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- BECIL Delhi Recruitment 2026: दिल्ली में 77 पदों पर निकली सीधी भर्ती, करें फटाफट आवेदन



