IND vs SA T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जो आगामी T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम है। भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले इस वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज अपनी ताकत परखने का सुनहरा मौका है। सीरीज का पहला मैच कटक में खेला जाएगा, इसके बाद मुलानपुर (न्यू चंडीगढ़), धर्मशाला और लखनऊ में मुकाबले होंगे। सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
भारतीय टीम इस सीरीज में नई ताकत और आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या दोनों फिट घोषित हो चुके हैं, जिससे टीम का बैलेंस और मजबूत हो गया है। गिल टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन की चोट से उबरने के बाद वाइस कैप्टन के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि हार्दिक की वापसी टीम को ऑलराउंड विकल्प देती है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती-
दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रोटियाज को भारतीय टीम के खिलाफ अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन सुधारना होगा, क्योंकि भारत अनुभव, फॉर्म और लचीलेपन का बेहतरीन मिश्रण पेश कर रहा है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी, लेकिन वनडे में उन्हें 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत ने अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-3 से हारने के बाद से कोई T20I सीरीज नहीं गंवाई है। तब से टीम इंडिया ने नौ सीरीज जीती हैं और एक ड्रॉ की है, जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है। इस सीरीज में भी भारत अपनी winning streak बनाए रखने के इरादे से उतरेगा।
ये भी पढ़ें- क्या Virat Kohli खेलेंगे Vijay Hazare Trophy? DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने दिया अपडेट
कब और कहां देखें मैच-
सभी T20I मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। Star Sports Network पर आप इन मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं, जबकि JioStar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। पहला मैच 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में, दूसरा 11 दिसंबर को मुलानपुर में, तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला में, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ में और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें- Sanju Samson के लिए कोई जगह नहीं? सूर्यकुमार ने SA के खिलाफ पहले T20I के लिए ओपनिंग पेयर की कन्फर्म



