Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का फिनाले अब सिर्फ एक दिन दूर है और इससे ठीक पहले घर से माल्ती चहल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। गुरुवार को हुई बीच सप्ताह की बेदखली में माल्ती को शो से बाहर भेज दिया गया, जिसके बाद अब पांच प्रतियोगी अंतिम दौड़ में बचे हैं। लेकिन घर से बाहर आते ही माल्ती ने एक ऐसा राज खोला है, जो घर के अंदर से ही चर्चा में था। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनके और गायक-संगीतकार अमाल मलिक के बीच के उस रिश्ते की जिसने सबको हैरान कर दिया था।
क्यों मचा था बवाल?
दरअसल, शो के दौरान एक कड़ी में अमाल मलिक ने दावा किया था, कि उन्होंने माल्टी से बिग बॉस 19 से पहले सिर्फ 5 मिनट के लिए मुलाकात की थी। इस पर माल्ती ने तुरंत जवाब दिया और कहा, कि यह मुलाकात सिर्फ 5 मिनट की नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे मिले थे तो अमाल ने उन्हें 4 गाने सुनाए थे। बस यहीं से अटकलें शुरू हो गईं और लोगों ने सोचना शुरू कर दिया कि शायद माल्ती और अमाल के बीच कुछ खास था। सोशल मीडिया पर तो यह खबर आग की तरह फैल गई कि माल्टी, अमाल की प्रेमिका थीं।
माल्टी ने दिया सीधा जवाब-
बिग बॉस से बाहर आने के बाद माल्ती ने पिंकविला से बात करते हुए इस मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, कि वह शो में भी यही बात कह रही थीं, कि उन्होंने अमाल से शो शुरू होने के सिर्फ 3 महीने पहले मुलाकात की थी। तो भला इतने कम समय में वो कैसे उनकी प्रेमिका हो सकती थीं? माल्टी ने समझाया कि आजकल के ज़माने में लोग पहले एक-दूसरे को जानते हैं, फिर प्रेम संबंध बनाते हैं। उनके मुताबिक, वह और अमाल सिर्फ एक-दूसरे को जानने के दौर में थे, प्रेमी-प्रेमिका नहीं थे।
अमाल के बयान से क्यों भड़कीं माल्ती?
जब माल्ती को पता चला, कि अमाल ने घरवालों से कहा था कि वह उनसे सिर्फ 5 मिनट मिले थे, तो वह काफी नाराज़ हो गईं। शहबाज़ बादेशा के माध्यम से उन्हें यह बात पता चली। माल्ती का कहना है, कि अगर आप किसी को जानते हो, तो इसे छिपाने की क्या जरूरत है? लेकिन अमाल डर रहे थे, हालांकि वह खुद नहीं डर रही थीं। उन्होंने साफ कहा, कि अमाल क्यों डर रहे थे, यह सवाल तो उन्हीं से पूछा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Aryan Khan का विवादित वीडियो तेजी से वायरल, फैंस के सामने ऐसा क्या हुआ?
कल होगा फिनाले-
बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है। गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट अब अंतिम दौड़ में हैं। देखना यह होगा, कि इनमें से कौन बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।
ये भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने शादी टलने के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर की पोस्ट, लोग बोले…



