Yamaha XSR155: Yamaha ने भारत में अपनी चर्चित और मच अवेटिड बाइक XSR155 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ₹1.50 लाख की कीमत पर पेश किया है। यह बाइक उन लोगों के लिए है, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ क्लासिक रेट्रो लुक पसंद करते हैं। Yamaha XSR155, कंपनी की पॉपुलर बाइक्स R15 और MT-15 का नियो-रेट्रो वर्जन है और इसे भारत में लंबे समय से बाइकर कम्युनिटी का बेसब्री से इंतज़ार था।
दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस-
Yamaha XSR155 में वही इंजन दिया गया है, जो R15 और MT-15 में मौजूद है। यह 155cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 18.4hp की पावर 10,000rpm पर और 14.1Nm का टॉर्क 7,500rpm पर जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूद शिफ्टिंग और बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
कंपनी का कहना है, कि इस बाइक को रोज़मर्रा की राइडिंग से लेकर हाईवे क्रूज़िंग तक हर परिस्थिति में परफेक्ट परफॉर्मेंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Deltabox फ्रेम के साथ बेहतर स्थिरता-
XSR155 में Yamaha का आइकॉनिक Deltabox फ्रेम दिया गया है, जो इसे बेहतरीन स्टेबिलिटी और कंट्रोल प्रदान करता है। यह वही फ्रेम है जो R15 और MT-15 में इस्तेमाल होता है। फ्रंट में USD फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे राइडिंग क्वालिटी काफी कम्फर्टेबल हो जाती है, चाहे शहर की ट्रैफिक वाली सड़कें हों या हाईवे की स्मूद राइड।
Neo-Retro लुक्स-
XSR155 का असली चार्म उसके डिज़ाइन में छिपा है। Yamaha ने इसे Neo-Retro लुक दिया है, जो पुराने जमाने की बाइकिंग फील को मॉडर्न टच के साथ जोड़ता है। इसमें राउंड LED हेडलाइट, राउंड LED टेललाइट और टीयरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक दिया गया है जिस पर YAMAHA बड़े अक्षरों में लिखा है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
इसमें फ्लैट, सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो न सिर्फ देखने में रेट्रो लगती है, बल्कि लंबे सफर के लिए भी आरामदायक है। R15 और MT-15 की टू-पीस सीट के मुकाबले यह सीट डिज़ाइन सादगी और क्लासिक फील देती है।
फीचर्स और सेफ्टी-
Yamaha XSR155 में डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो स्लिपरी रोड्स पर भी शानदार ग्रिप और कंट्रोल बनाए रखते हैं। हालांकि इसमें TFT डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जो अब Yamaha की नई बाइक्स में आम हो चुका है। इसके बजाय इसमें एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो सभी बेसिक इंफॉर्मेशन साफ़-साफ़ दिखाता है।
ये भी पढ़ें- Dwarka Expressway पर टोल वसूली शुरू, अब यात्रा होगी महंगी, जानें नए नियम और दरें
कीमत और कलर ऑप्शन-
Yamaha ने XSR155 की कीमत ₹1.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है, जो इसे बेस MT-15 से लगभग ₹5,000 सस्ता बनाता है। यह बाइक चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, ब्लू, ग्रेइश ग्रीन, रेड और मेटालिक सिल्वर। कंपनी ने इसे एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है, ताकि ग्राहक एक प्रीमियम लेकिन किफायती Neo-Retro बाइकिंग एक्सपीरियंस ले सकें।
ये भी पढ़ें- Honda Elevate ADV Edition का नया स्पोर्टी अवतार भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियतें



