13 October 2025 Rashifal
    Photo Source - Google

    6 October 2025 Rashifal: 6 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध की स्थिति के कारण एक शक्तिशाली भास्कर योग बन रहा है। यह योग व्यक्ति के जीवन में सफलता, यश और अपार धन-संपत्ति प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही, सूर्य का कन्या राशि में और बुध का तुला राशि में गोचर कई राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आ रहा है। इस विशेष योग के चलते मिथुन, कर्क, तुला, वृष, सिंह और मकर राशियों के जीवन में उन्नति के संकेत हैं, जबकि कुंभ और धनु राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा।

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार और दूसरों की मदद में बीतेगा। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे सहकर्मी थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। फिर भी आपकी सकारात्मक सोच माहौल को सामान्य कर देगी। हालांकि रात के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

    वृषभ राशि

    वृष राशि वालों का दिन आज काफी शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी शुभ समाचार से दिन में प्रसन्नता बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम को किसी लंबे समय से प्रतीक्षित व्यक्ति का आगमन संभव है, जिससे घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए सोमवार बेहद शुभ रहेगा। पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति का लाभ हो सकता है। हालांकि, फिजूल खर्चों से बचना जरूरी है। शाम से रात तक वाहन चलाते समय सावधानी रखें, लेकिन दिन का अंत प्रियजनों के साथ सुखद बीतेगा।

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह दिन शानदार रहेगा। अचानक धन प्राप्ति या व्यापार में अप्रत्याशित लाभ के योग बन रहे हैं। राज्य और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना नुकसानदेह साबित हो सकता है। शाम को देवदर्शन से मन को शांति मिलेगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। सूर्यास्त के बाद अचानक लाभ के योग हैं।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन फलदायी रहेगा। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है। भूमि या संपत्ति से जुड़ी खबर आपके पक्ष में आ सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए यह दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। शिक्षा, प्रतियोगिता या करियर में सफलता के योग हैं। अपनी वाणी और व्यक्तित्व से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। हालांकि, मौसम के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत फलदायी रहेगा। धन और यश में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। हालांकि वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद हो सकता है। शाम को प्रियजनों से मुलाकात और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को आज खर्चों और व्यवहार में सतर्क रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी करीबी से मतभेद संभव है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अंततः जीत आपकी होगी। विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल नहीं चल पाएंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक रूप से मजबूती लेकर आ रहा है। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा या नौकरी में सफलता की संभावना है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, हालांकि वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

    ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: चलनी से क्यों देखती हैं महिलाएं पति का चेहरा? जानिए महत्व, तिथि और मुहुर्त

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी संपत्ति से जुड़ी लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। शाम तक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

    ये भी पढ़ें- भगवान शिव के 9 शक्तिशाली मंत्र, जो पूरी करते हैं हर मनोकामना, जानें जप विधि और लाभ

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। शाम को बाहर घूमने जाने से मन हल्का होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।