12 October 2025 Rashifal
    Photo Source - Google

    5 October 2025 Rashifal: 5 अक्टूबर 2025, रविवार के दिन उभयचरी योग बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। सूर्य के कन्या राशि में गोचर के दौरान द्वादश में शुक्र और द्वितीय भाव में बुध-मंगल के होने से यह योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उभयचरी योग विशेष रूप से धन, प्रतिष्ठा और सफलता प्रदान करता है। इस दिन टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का हाल-

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर दबाव भले हो, लेकिन आप अपने धैर्य और साहसिक निर्णयों से हर चुनौती को पार कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं और परिवार में भी सौहार्द बना रहेगा। बस भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपके काम की सराहना भी होगी। हालांकि कुछ जोखिमपूर्ण स्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास और संयम से आप सफलता हासिल करेंगे। परिवार का सहयोग आपकी ताकत बनेगा।

    मिथुन राशि

    आज मिथुन राशि के जातकों को कामकाज से जुड़े कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संयम बनाए रखें। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक लाभ के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और दिन के अंत में आत्मसंतोष की भावना रहेगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए उभयचरी योग खास लाभ लेकर आया है। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी और रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आपके निर्णय आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। भूमि या संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। किसी रिश्तेदार के माध्यम से धन लाभ की संभावना है। दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा और कामकाज में सुधार होगा।

    तुला राशि

    तुला राशि वाले आज थोड़े आलसी महसूस कर सकते हैं, लेकिन जरूरी काम आपको सक्रिय बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक लाभ संभव है। किसी भी गलत तरीके से कमाई से बचें और परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से हर चुनौती आसान लगेगी। ट्रांसफर या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यात्रा से भी लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों को आज अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गोपनीय बातों को दूसरों से साझा करने से बचें। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी और परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना मन को प्रसन्न करेगा।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों का कार्यभार आज बढ़ सकता है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन बेहद शुभ है। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    ये भी पढ़ें- बिहार के मुंडेश्वरी मंदिर की अनोखी परंपरा, बिना खून बहाए होती है बकरे की बलि

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों को आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। छोटी बातों को लेकर विवाद न करें। सहकर्मियों से सहयोग कम मिल सकता है, लेकिन संयम और संवाद से हर समस्या सुलझ जाएगी। मानसिक शांति बनाए रखें।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। संपर्क और नेटवर्क से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

    ये भी पढ़ें- कब है Sharad Purnima 2025? जानिए सही तिथि, मुहुर्त और पूजा विधि