Honda Prices Reduction
    Photo Source - Google

    Honda Prices Reduction: त्योहारी सीजन आने से ठीक पहले Honda ने अपने कस्टमर को बड़ा तोहफा दिया है। Honda मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी सभी स्कूटर और बाइक के दाम कम कर दिए हैं। गवर्नमेंट ने जो जीएसटी में कमी की थी, Honda ने उसका पूरा फायदा अपने कस्टमर को दे दिया है। अब Honda की गाड़ियां 18 हजार रुपए तक सस्ती हो गई हैं। यह खबर उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है, जो Honda की गाड़ी लेने का प्लान बना रहे थे। लेकिन प्राइस की वजह से रुक गए थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।

    जीएसटी कम हुई, Honda ने दिया पूरा फायदा-

    बात यह है, कि गवर्नमेंट ने 350cc तक की दोपहिया गाड़ियों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया था। यह बहुत बड़ी कमी थी। कुछ कंपनी ने इसका फायदा सिर्फ अपने पास रखा, लेकिन Honda ने कुछ अलग किया। उन्होंने पूरा फायदा अपने कस्टमर को दे दिया।

    Honda का कहना है, कि वो चाहते हैं, कि हर आम इंसान उनकी गाड़ी ले सके। खासकर फेस्टिवल सीजन में जब लोग नई चीजें खरीदना चाहते हैं। यह डिसिज़न शहर और गांव दोनों जगह के लोगों के लिए फायदेमंद है।

    Activa और Dio कितनी सस्ती हुईं-

    Honda की सबसे फेमस स्कूटर Activa 110 अब 7,874 रुपए तक कम दाम में मिल रही है। यह वही स्कूटर है, जो हर गली-मोहल्ले में दिखती है। औरतों की पहली पसंद है और कॉलेज जाने वाले बच्चों की भी। अब यह और भी अफोर्डेबल हो गई है।Dio 110 भी 7,157 रुपए तक सस्ती हो गई है। यह स्कूटर यंग लड़के-लड़कियों को बहुत पसंद है। क्योंकि इसका लुक स्टाइलिश है और माइलेज भी अच्छी है।

    125cc की कैटेगरी में भी अच्छी छूट मिली है। Activa 125 के दाम में 8,259 रुपए तक की कमी आई है। Dio 125 भी 8,042 रुपए तक कम हो गई है। जिन लोगों को ज्यादा पावर चाहिए और लॉन्ग डिस्टेंस ट्रेवल करना है, उनके लिए यह परफेक्ट डील है।

    डेली यूज की बाइक भी आईं सस्ती-

    Honda की वो बाइक जो रोज ऑफिस जाने के लिए यूज होती हैं, उनके भी दाम कम हुए हैं। Shine 100 अब 5,672 रुपए तक सस्ती मिल रही है। इसका DX मॉडल 6,256 रुपए तक कम दाम में आ गया है। यह बाइक उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो बजट में रिलाइएबल गाड़ी चाहते हैं। अच्छी माइलेज देती हैं, कम खराब होती हैं, और सर्विस भी महंगी नहीं आती।

    Unicorn के दाम में तो जबरदस्त कटौती हुई है – करीब 9,948 रुपए तक। यह बाइक मिडिल क्लास फैमिली की फेवरेट है। SP125 भी 8,447 रुपए सस्ती हो गई है और SP160 के दाम में 10,635 रुपए की कमी आई है।

    बड़ी बाइक में सबसे ज्यादा फायदा-

    Honda की प्रीमियम बाइक खरीदने वालों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। Hornet 2.0 अब 13,026 रुपए तक सस्ती हो गई है। यह बाइक यंग प्रोफेशनल को बहुत पसंद है क्योंकि पावर भी है और लुक भी एग्रेसिव है।

    NX200 के दाम में 13,978 रुपए की कमी आई है। H’ness CB350 जो Royal Enfield को टक्कर देती है, अब 18,598 रुपए तक कम दाम में मिल रही है। CB350RS भी 18,857 रुपए तक सस्ती हो गई है। सबसे बड़ी छूट CB350 पर मिली है – 18,887 रुपए तक। यह अमाउंट कोई छोटी रकम नहीं है। इतने पैसों में तो पूरी फैमिली की एक अच्छी ट्रिप हो जाती है।

    सही टाइमिंग पर आया यह ऑफर-

    Honda का यह डिसिजन टाइमिंग के हिसाब से परफेक्ट है। अभी फेस्टिवल सीजन चल रहा है। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली – ये सब आने वाले हैं। इन दिनों में व्हीकल खरीदना शुभ माना जाता है। पहले लोग सोचते थे, कि Honda महंगी है। लेकिन अब यह सोच बदलनी पड़ेगी। क्वालिटी वही मिल रही है लेकिन प्राइस कम हो गई है। यह डील मिस करना बेवकूफी होगी।

    गांवों में भी अब Honda की बाइक ज्यादा दिखेंगी। वहां लोग प्राइस को लेकर थोड़े कॉन्शस होते हैं। अब जब दाम कम हो गए हैं तो रूरल मार्केट में भी Honda की अच्छी सेल होगी।

    कैसे पता करें एक्जैक्ट प्राइस-

    Honda ने कहा है कि सभी कस्टमर अपने नजदीकी Honda शोरूम जाकर रिवाइज्ड प्राइसेस की जानकारी ले सकते हैं। हर सिटी में प्राइस में थोड़ा अंतर हो सकता है। रोड टैक्स, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन के चार्जेस अलग हैं। यह सभी प्राइसेस दिल्ली के एक्स-शोरूम रेट्स हैं। मतलब शोरूम से बाहर निकलने पर जो प्राइस होगी। बाकी चार्जेस अलग से ऐड होंगे। फिर भी यह डिस्काउंट बहुत बड़ी है और किसी भी बायर के लिए अच्छी सेविंग है।

    ये भी पढ़ें- Thar से लेकर XUV700 तक हर मॉडल पर बंपर छूट, 1.56 लाख तक सस्ती हुईं ये गाड़ियां

    Honda के इस मूव से पता चलता है, कि कंपनी अपने कस्टमर के बारे में सच में सोचती है। सिर्फ प्रॉफिट नहीं बल्कि कस्टमर सैटिस्फैक्शन भी इंपॉर्टेंट है उनके लिए। यह स्ट्रैटेजी लॉन्ग टर्म में Honda को बेनिफिट करेगी क्योंकि खुश कस्टमर ही लॉयल कस्टमर बनते हैं। अगर आप Honda की कोई गाड़ी लेने का सोच रहे थे, तो यह सबसे अच्छा टाइम है। इतनी अच्छी डील फिर कब मिलेगी, कुछ पता नहीं।

    ये भी पढ़ें- GST घटा तो Fortuner हुई 3.49 लाख रुपए सस्ती, टोयोटा ने जारी की सभी कारों की नई प्राइस लिस्ट