Crow
    Photo Source - Google

    Crow: अक्सर लोग कौवों को अशुभ घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। घर के बाहर कौए का बोलना भी अपशकुन माना जाता है। लेकिन आखिर वह भी तो एक पक्षी ही है और इंसानों ने अपनी सोच के हिसाब से उसे अच्छा या बुरा बना दिया है। इंग्लैंड में रहने वाला एक गुंडा भी कौवों से काफी नफरत किया करता था। लेकिन अचानक से उसे कौवों से इतना प्यार हो गया, कि वह हमेशा उसे अपने साथ ही रखता है और उसकी देखभाल भी करता है।आखिर उसे इतना प्यार कैसे हो गया आइए जानते हैं-

    सैलफोर्ड शेरीफ-

    जानकारी के मुताबिक सैलफोर्ड शेरीफ इंग्लैंड में एक गैंग का सदस्य है और खानाबदोशों की तरह ही रहता है। एक वक्त था कि जब उसे कौवों से काफी नफरत थी। हमेशा उसने फिल्मों में देखा और लोगों से सुना, कि कौए अपशगुनी होते हैं और उनकी मौजूदगी से कुछ न कुछ बुरा होता है। वह हमेशा उनसे दूर रहता था, लेकिन अचानक उसकी दोस्ती एक कोए से हुई, जिससे वह प्रेम करने लगा। यह पालतू जानवर और मालिक के बीच में होने वाला प्रेम है।

    कुख्यात गैंग का सदस्य-

    उसने अपने कौए का नाम रसल रखा है, जो उन्हें एक बार सड़क के बीचो-बीच घायल अवस्था में मिला था। तब से शरीफ ने उसे अपने पास रख लिया और उसकी देखभाल भी करने लगा। उस वक्त उसे एहसास हुआ कि उसके अंदर भी एक सकारात्मक स्वभाव वाला व्यक्ति हैं। शरीफ वहां की कुख्यात गैंग का सदस्य था और मौत से उसका पाला पड़ता ही रहता है। उसे खुद यकीन नहीं था कि वह किसी को अपनी जिंदगी में शामिल करेगा।उसने बताया कि अब वह 5000 रुपए तक का खाना खिला देता है। जिसमें मछली, नट्स आदि जैसी चीजें शामिल होती हैं। उसने उसको खाना खिलाया, अब वह अपने घोसले से उड़ने लगा है।

    ये भी पढ़ें- Nepal: बाढ़ के कारण मची भारी तबाही, इतने लोगों की मौत इतने घायल

    कौए की सेवा-

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर उसने कई ऐसे वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वह कौए की सेवा करता हुआ नजर आ रहा है।शरीफ ने यह भी बताया कि वह हर जगह उसके साथ जाता है। शरीफ ने उसे बोतल से पानी पीना सिखा दिया है। जब वह काम पर जाता है तो वह भी वही उसके साथ, यूं ही बैठे बैठे टाइम पास करता है। उसे हर 2 घंटे पर कुछ खिलाना पड़ता है, वह सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रहता है और अब उड़ चुका है और शरीफ उसे बहुत मिस करते हैं।

    ये भी पढ़ें- World’s Shortest River: कहां है दुनिया की सबसे छोटी नदी, जिसके छोर तक जाने में लगते हैं चंद घंटे